अगली छुट्टियों में केरल जाने की सोच रहे हैं, तो ज़रूर देखें केरल के ये अनोखे स्थल

By कंचन सिंह | Nov 01, 2019

केरल अपने खूबसूरत समुद्री तटों और कुदरती सुंदरता के लिए तो मशहूर है ही। इसके अलावा भी यहां कुछ ऐसी स्थान है तो बाकी जगहों से अद्भुत और अनोखे हैं। अगर आप भी केरल जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस तटीय राज्य की इन खूबसूरत जगहों की सैर करना न भूलें।

यह मंदिर झील के पास है इसलिए इसे अनंतपुर झील मंदिर भी कहा जाता है। यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। इसके बारे में मान्यता है कि भगवान विष्णु इसी जगह पर शेषनाग पर बैठते थे। इतना ही नहीं इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत है एक मगरमच्छ। जी हां, मंदिर के पास एक बबिया नाम का मगरमच्छ रहता है, जिसके बारे में कहा जाता है कि वह इस मंदिर का पहरेदार है और करीब 150 वर्षों से मंदिर की रखवाली कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान घूमने का है प्लॉन, तो एक बार जरूर जाएं इन जगहों पर

चेरामन जुमा मस्जिद

मस्जिद तो आपने बहुत देखे होंगे, लेकिन केरल का यह मस्जिद कुछ खास है। क्योंकि यहां सिर्फ मुस्लिम ही नहीं, बल्कि अन्य धर्मों के लोग भी जाते है। यह देश की पहली मस्जिद है और जहां मुस्लिमों के अलावा दूसरे धर्म के लोग भी बच्चों का शिक्षा संस्कार कराने के लिए आते हैं। कोच्चि से लगभग 30 किलोमीटर दूर कोडंगलूर शहर में यह मस्जिद है और इसकी एक और खासियत यह है कि यह देखने में मंदिर की तरह लगता है।

मुन्‍नार

खूबसूरत हिल स्टेशन मुन्नार भारत के सबसे सुंदर जगहों में से एक है। इसकी सुंदरता और यहां के सुहाने मौसम में कुछ दिन बिताने के बाद आपका यहां से जाने का मन ही नहीं होगा। यहां कई घुमावदार पहाड़ देख सकते हैं। मुन्नार भारत के बेहतरीन पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। यहां 12 हजार हेक्टेयर में चाय का बगान हैं और चाय म्यूजियम भी है, जहां से चाय के उत्पादन के बारे में जानकारी मिलती है।

नेपियर म्यूजियम

यह केरल का मशहूर पर्यटल स्थल है, जिसे प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय भी कहा जाता है। यहां पर 12वीं और 15वीं शताब्दी की मूर्तियां, मंदिरों के रथ, हाथी के दांत की नक्काशियां, कई अमूल्य गहने आदि रखे हैं। म्यूजियम के डिजाइन में कई देशों की शैलियों की झलक दिखती है।

इसे भी पढ़ें: सफेद रेगिस्तान और रण उत्सव के लिए मशहूर है कच्छ का रन

मिश्कल मॉस्क

केरल के कोझिकोड जिले में स्थित यह शहर के सबसे पुराने मस्जिदों में से एक है। इसकी खासियत है कि यह लकड़ी के चार खंभों पर टिका है। 1510 में पुर्तगालियों ने इसके कुछ हिस्से को जला दिया था और वह जला हुआ हिस्सा अभी भी बचा हुआ है।

केरल के समुद्री तटों की सैर के बाद जब भी समय मिले तो इन अनोखी जगहों की सैर अवश्य करें।

- कंचन सिंह

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार