लाल किले की जबरदस्त सुरक्षा, सात लेयर में सिक्योरिटी इंतजाम, दो दर्जन प्वाइंट पर होगी NSG की टीमें तैनात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2021

नयी दिल्ली। ऐतिहासिक लालकिले की सुरक्षा के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को 75वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस सुरक्षा घेर के लिए एनएसजी स्नाइपर्स, स्वाट कमांडो, पतंग पकड़ने वाले कर्मी, स्वान दस्ते और ऊंची इमारतों पर अचूक निशाना लगाने वालों की तैनाती शामिल है। इन सभी को लालकिले के चारों ओर तैनात किया जाएगा। इस दौरान एक-दूसरे से दूरी बनाये रखने जैसे मानदंडों का पालन अनिवार्य होगा, जैसा पिछले वर्ष कोविड महामारी के मद्देनजर किया गया था। पुलिस के अनुसार, जम्मू हवाई अड्डे पर भारतीय वायुसेना स्टेशन पर हाल ही में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर लालकिले में ड्रोन रोधी प्रणाली भी लगायी गई है, जहां पाकिस्तानी आतंकवादियों ने पहली बार महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर हमला करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया था। भारत का ओलंपिक दल 15 अगस्त को विशेष अतिथि के रूप में लालकिले पर मौजूद रहेगा। पुलिस ने कहा कि 350 से अधिक कैमरे लगाए गए हैं और लालकिला क्षेत्र और उसके आसपास स्थित दो-पुलिस नियंत्रण कक्षों के माध्यम से चौबीसों घंटे उनकी फुटेज की निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि लालकिले पर करीब 5,000 सुरक्षाकर्मी होंगे और वे सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करेंगे। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से लालकिले के मुख्य द्वार पर इस महीने की शुरुआत में पहली बार भित्तिचित्रों वाले शिपिंग कंटेनरों की एक विशाल दीवार खड़ी की थी। कंटेनरों को इस तरह से रखा गया है कि जब प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करेंगे तो कोई भी किले के परिसर के अंदर नहीं देख पाएगा। 

प्रमुख खबरें

Katie Mack की शानदार पारी से Australia A ने India A को 30 रन से हराया, शृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त

समिट बिल्डिंग Cyber Fraud: 119 आरोपियों की गिरफ्तारी Allahabad HC से वैध करार

पत्रकार Satyam Varma की जमानत याचिका पर Allahabad High Court में सुनवाई टली

UCC पर JDU बीजेपी के इशारे पर कर रही काम: Tejashwi Yadav