जम्मू से टीआरएफ का आतंकवादी गिरफ्तार, आतंकी हमले की साजिश विफल हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2021

जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू रेलवे स्टेशन के निकट से एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया, जो पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित संगठन दी रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) से जुड़ा हुआ है। आतंकवादी की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने शहर में हमला करने की साजिश भी विफल कर दी है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां के गाढ़ापुरा गांव के रहने वाले शेख सुनैन यूसुफ उर्फ राजा उर्फ सुल्तान को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से एक पिस्तौल तथा सात राउंड गोलियां बरामद की गईं। उन्होंने बताया कि आतंकवादी के दो साथियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Punjab Swearing Ceremony : पंजाब में चन्नी सरकार का कैबिनेट विस्तार, मंत्रियों ने ली शपथ

उन्होंने बताया, ‘‘वह (आतंकवादी) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में टीआरएफ के हैंडलर अहमद खालिद के निर्देश पर जम्मू आया था।’’ प्रवक्ता ने बताया कि इलाके की जानकारी हासिल करने में आतंकवादी की मदद करने वाले उसके दो सहयोगियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !