Punjab Swearing Ceremony : पंजाब में चन्नी सरकार का कैबिनेट विस्तार, मंत्रियों ने ली शपथ

Punjab Swearing Ceremony
रेनू तिवारी । Sep 26 2021 4:44PM

पंजाब में नए मंत्रियों को शपथ ग्रहण समारोह चंडीगढ़ में हुआ। चंडीगढ़ में राजभवन में कांग्रेस विधायक ब्रह्म मोहिंद्रा और मनप्रीत सिंह बादल ने पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

पंजाब में नए मंत्रियों को शपथ ग्रहण समारोह चंडीगढ़ में हुआ। चंडीगढ़ में राजभवन में कांग्रेस विधायक ब्रह्म मोहिंद्रा और मनप्रीत सिंह बादल ने पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी के मंत्रिपरिषद के पहले विस्तार में ब्रह्म मोहिंद्रा, मनप्रीत बादल, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने मंत्री पद की शपथ ली।

 

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय आलाकमान के साथ मैराथन बैठकें करने के बाद, पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने नए मंत्रिमंडल के लिए 15 सदस्यों के नामों को अंतिम रूप दिया। नए मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले चेहरों पर पार्टी आलाकमान के साथ अंतिम दौर की चर्चा कर चन्नी दिल्ली से लौटे हैं।

उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा और ओपी सोनी के साथ सीएम चानी ने शनिवार दोपहर 12.30 बजे राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़