पाकिस्तान में कबायली परिषद ने महिलाओं के पर्यटन स्थलों पर जाने से रोक लगाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2022

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक कबायली परिषद ‘जिरगा’ ने महिलाओं के पर्यटन और मनोरंजन के वास्ते सार्वजनिक स्थानों पर जाने से रोक लगा दी है और इसे ‘‘अनैतिक’’ और इस्लामी सिद्धांतों के खिलाफ बताया है। ‘डॉन न्यूज’ की खबर के अनुसार बाजौर कबायली जिले में अति-रूढ़िवादी सालारजई तहसील की जिरगा (कबायली परिषद) ने शनिवार को घोषणा की कि यदि सरकार ने रविवार तक इस निर्णय को लागू नहीं किया तो जिरगा सदस्य इसे लागू करने के लिए इसे अपने हाथ में लेंगे।

इसे भी पढ़ें: सोनिया पर लगाए थे मनमाने ढंग से फैसले लेने के आरोप, पायलट भी आ चुके लपेटे में, बागी तेवरों के लिए मशहूर हैं विपक्ष की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा

जिरगा में शामिल वक्ताओं ने कहा कि यह गौर किया गया है कि पुरुषों के अलावा, कई स्थानीय महिलाएं अपने पति या अन्य रिश्तेदारों के साथ अथवा अकेले ही ईद की छुट्टियों के दौरान विभिन्न पर्यटन एवं पिकनिक स्थलों का दौरा करती हैं। जिरगा में दावा किया गया कि यह ‘‘इस्लामी सिद्धांतों पर आधारित’’ स्थानीय रीति-रिवाजों और परंपराओं के खिलाफ है। वक्ताओं ने कहा कि पर्यटन और मनोरंजन के लिए उक्त स्थानों पर महिलाओं का जाना ‘‘पूरी तरह से अनैतिक और अस्वीकार्य’’ है। उन्होंने दावा किया कि इस्लाम और स्थानीय परंपराओं, दोनों में इस तरह की गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं है।

प्रमुख खबरें

FPIs ने सितंबर के पहले हफ्ते में Indian Share Market से ₹7,443 करोड़ निकाले

Sargun Mehta Birthday: Punjabi Cinema की क्वीन Sargun Mehta का Birthday, OTT और Bollywood Debut से हासिल की नई बुलंदी

Kerala Human Rights Commission ने त्रिशूर हादसे की जांच के दिए निर्देश, आठ की हुई थी मौत

Indian Army ने छह सितंबर को Pakistan के Operation Gibraltar का दिया था मुंहतोड़ जवाब