Hemant Soren की गिरफ्तारी के खिलाफ आदिवासी संगठनों ने झारखंड बंद का आह्वान किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2024

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कई आदिवासी संगठनों ने बृहस्पतिवार को राज्य बंद का आह्वान किया है। केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय टिर्की ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि राज्य के 15-20 आदिवासी संगठन बंद में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर स्कूल बृहस्पतिवार को खुलते हैं तो हम उनमें बाधा नहीं पहुंचाएंगे।’’ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित भूमि धोखाधड़ी मामले से जुड़े धनशोधन के आरोप में सात घंटे से अधिक की पूछताछ के बाद बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया। सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी से पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

प्रमुख खबरें

SA Open: तेज हवाओं ने बिगाड़ा Diksha Dagar का खेल, टॉप-10 से फिसलकर 24वें स्थान पर पहुंचीं

Global Crisis में Reliance का मास्टरस्ट्रोक, नई Oil Supply रणनीति से कारोबार को दी मजबूती।

बाजार में बिकवाली का Tsunami, निवेशकों के पैसे डूबे, Expert ने बताए ये 3 Winning Stocks

Meta Layoffs: मार्क जुकरबर्ग के AI प्लान से संकट में 8000 Jobs, कर्मचारियों में नौकरी जाने का डर