उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तेरहवीं कार्यक्रम में दी गई श्रद्धांजलि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2021

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बुधवार को अलीगढ़ जिले के अतरौली में हुए तेरहवीं कार्यक्रम में अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अतरौली के केएमवी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया, इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा के साथ-साथ बड़ी संख्या में विशिष्ट अतिथियों तथा वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसे भी पढ़ें: मेरठ में रिश्वत लेता हुआ सदर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल गिरफ्तार,इंस्पेक्टर पर भी दर्ज हुआ मुकदमा

उनका अंतिम संस्कार 23 अगस्त को बुलंदशहर के नरोरा मैं किया गया था। कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी थी। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कल्याण सिंह छह दिसंबर 1992 को अयोध्या में कारसेवकों द्वारा विवादित ढांचा गिराये जाने के वक्त उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। उन्हें तथा 31 अन्य अभियुक्तों को पिछले साल सितंबर में बाबरी विध्वंस मामले में लखनऊ की एक विशेष अदालत ने बरी कर दिया था। लोध मतदाताओं में खासा प्रभाव रखने वाले कल्याण सिंह 1990 के दशक में भाजपा को उत्तर प्रदेश की सत्ता में लाने वाले प्रमुख नेताओं में शामिल थे। उनके बेटे राजवीर सिंह एटा से सांसद हैं जबकि उनके पुत्र संदीप सिंह प्रदेश के वित्त तकनीकी शिक्षा तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के राज्यमंत्री हैं।

प्रमुख खबरें

IIT Bombay Student Suicide Case | ChatGPT विवाद के बाद भी सुरक्षित था करियर, संस्थान ने कहा- नहीं की गई थी कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई

Bengaluru: 13 वर्षीय लड़के की किडनैपिंग के बाद हत्या, लंदन रिटर्न आरोपी गिरफ्तार

19 सितंबर के इतिहास में Batla House Encounter और Sunita Williams का जन्म दर्ज

DUSU Election 2026-27 के चार पदों के लिए वोटों की गिनती शुरू