राम मंदिर आंदोलन के महानायक को श्रद्धांजलि देने पहुंचे संत, महंत व विहिप

By Satya Prakash | Aug 11, 2021

अयोध्या। राम मंदिर आंदोलन के महानायक परमहंस रामचंद्र दास 18वीं पुण्यतिथि पर अयोध्या के दिगंबर अखाड़ा में साधु संतों व विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के प्रबंध समिति के सदस्य दिनेश कुमार भी पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आंदोलन को समाप्त करने के लिए परमहंस रामचंद्र दास लाखों रुपए में खरीदने की कोशिश किया गया। लेकिन अपने संकल्प पर रहे जिसके कारण आज भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: राम मंदिर के पक्षकार स्वर्गीय महंत रामचंद्र परमहंस को इकबाल अंसारी ने दी श्रद्धांजलि

वही बताया कि 5 अगस्त 2020 में मंदिर निर्माण की नींव रखी गई इस दौरान कुछ चुने हुए लोगों को ही शामिल किया जा सका क्योंकि कोरोना के कारण देश के बड़े-बड़े संत महंतों को इस आयोजन में नहीं बुलाया जा सका इसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं । वहीं कहा कि अब जब मंदिर का निर्माण पूरा होगा और इस मंदिर को समाज के लिए लोकार्पित किया जाएगा तो उस समय कोरोना काल भी समाप्त रहेगा। मैं समझता हूं कि अयोध्या में वह अद्भुत दृश्य लाखों लोगों की उपस्थिति में विश्वव्यापी बनेगा।

 

प्रमुख खबरें

Zoho प्रमुख Sridhar Vembu ने भारतीय IT प्रोफेश्‍नल्स से की अपील, US छोड़ भारत लौटकर बनाएं देश

Delhi Police ने कॉजपा प्रदर्शन रोका, राजधानी की 30 सड़कों पर Traffic डायवर्जन

गृह मंत्रालय से मंजूरी के बाद ही शुरू होंगी Satcom सेवाएं, सिंधिया ने दी जानकारी

Tamil Nadu Bypolls: TVK ने मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटें जीतीं