अमेरिकी झंडा हटा लगाया गया तिरंगा, मोदी के होटल में हुआ तगड़ा खेल

By अभिनय आकाश | Feb 13, 2025

प्रधानमंत्री अमेरिका में हैं। अमेरिका की सरकार ने पीएम मोदी को वाशिंगटन के सबसे ऐतिहासिक ब्लेयर हाउस होटल में ठहराया है। 200 साल पुराने ब्लेयर हाउस में रुकने वालों लोगों की वजह से इसे दुनिया का सबसे एक्सक्लूजिव होटल कहा जाता है। ब्लेयर हाउस होटल व्हाइट हाउस के सामने हैं। इस होटल में दुनिया के ताकतवर व्यक्ति ही रुक सकते हैं। ब्लेयर हाउस व्लादिमीर पुतिन, क्वीन एलिजाबेथ, विंसटन चर्चिल जैसे दुनिया के कुछ चुनिंदा नेताओं की मेजबानी कर चुका है। अब इसी होटल ने सम्मान दिखाते हुए पीएम मोदी के आने से पहले अमेरिकी झंडे को हटाकर भारतीय तिरंगा लगा दिया है। पूरे ब्लेयर हाउस को तिरंगे से सजा दिया गया है। इस तस्वीर ने सभी को हैरान करके रख दिया है। भारत के दुश्मनों के तो इस तस्वीर को देख होश फाख्ता हो जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: मोदी से मिलकर भावुक हो गई ये महिला, अमेरिका पहुंचते ही प्रधानमंत्री के इस वीडियो ने मचाया तहलका!

 ठंड के मौसम के बावजूद, भारतीय समुदाय के सदस्य पीएम मोदी का स्वागत करने और उनके आगमन का जश्न मनाने के लिए ब्लेयर हाउस के बाहर एकत्र हुए। जैसे ही वह पहुंचे, भीड़ ने 'भारत माता की जय,' 'वंदे मातरम,' और 'मोदी-मोदी' जैसे नारे लगाए और भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के झंडे लहराए। पीएम मोदी से मिलने के बाद कुछ लोग भावुक भी दिखें। एक महिला के माथे पर हाथ फेरते हुए पीएम मोदी ने आशीर्वाद भी दिया। वहां इंतज़ार कर रहे प्रवासी भारतीयों का पीएम मोदी ने धन्यवाद करते हुए कहा कि इतनी ठंड में आप लोग कष्ट उठा रहे हैं, धन्यवाद। 

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi   

प्रमुख खबरें

Greenland में US सैन्य ठिकाने बढ़ाने को मंजूरी, डेनमार्क और अमेरिका से सुरक्षा समझौता पास

UP RERA ने 8 जिलों में 17 नई Real Estate परियोजनाओं को दी हरी झंडी

Kangana Ranaut की टिप्पणी पर दायर याचिका आगरा District Court ने खारिज की

त्योहारों पर उपद्रव बर्दाश्त नहीं, CM Yogi Adityanath ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश