तृणमूल कांग्रेस ने ‘सूटकेस की राजनीति’ वाली टिप्पणी के लिए फडणवीस पर साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2022

कोलकाता/नयी दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेंद्र फडणवीस की ‘‘सूटकेस की राजनीति’’ वाली टिप्पणी के लिए उनकी आलोचना करते हुए पलटवार किया कि भाजपा खेमा को ही ‘नेताओं की खरीद-फरोख्त करने की कला में महारत’ हासिल है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और गोवा में भाजपा के चुनाव प्रभारी फडणवीस ने दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने गोवा में ‘‘सूटकेस’’ के भरोसे अपना राजनीतिक विस्तार करने की कोशिश की, लेकिन वह लोगों के दिलों में जगह बनाने में नाकाम रही।

इसे भी पढ़ें: यदि कांग्रेस गोवा में भाजपा को सत्ता से नहीं हटा पाती है तो चिदंबरम को लेनी होगी जिम्मेदारी: तृणमूल

भाजपा गोवा में आसन्न हार को देखते हुए इस तरह के निराधार आरोप लगा रही है।’’ गोवा के लिए टीएमसी की प्रभारी महुआ मोइत्रा ने कहा कि यह हास्यास्पद है कि ‘‘सूटकेस की राजनीति करने वाले दूसरों पर इस तरह के आरोप लगा रहे हैं।’’ टीएमसी ने अगले महीने होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव के लिए हाल में उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की थी।

प्रमुख खबरें

Team India का मिशन Aichi-Nagoya: Asian Games 2026 में इन 10 स्टार खिलाड़ियों पर टिकी निगाहें

CM Bhagwant Mann के काफिले के सामने High-Voltage Protest: हिरासत में BJP नेता Ravneet Bittu

Kerala Student Election Result: SFI और KSU के प्रदर्शन पर Vijayan और Sunny Joseph ने दी बधाई

Rejinagar Bypoll: Mamata Banerjee के दखल के बाद TMC Candidate का यू-टर्न, अब लड़ेंगे चुनाव