कट मनी में संलिप्त तृणमूल नेताओं को भाजपा में शामिल नहीं किया जाएगा: विजयवर्गीय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2019

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को शामिल किए जाने पर पश्चिम बंगाल भाजपा के एक धड़े में नाराजगी के बीच भगवा पार्टी ने रविवार को कहा कि लोगों से कट मनी लेने में संलिप्त लोगों को पार्टी में शामिल नहीं किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने यहां कहा, ‘‘भाजपा अलग तरह की पार्टी है।

इसे भी पढ़ें: बल्लामार विधायक आकाश विजयवर्गीय को भाजपा ने भेजा कारण बताओ नोटिस

तृणमूल के कई नेता, मंत्री और सांसद हमारे संपर्क में हैं। वे पार्टी में आना चाहते हैं । लेकिन हम एक चीज साफ कर दें कि कट-मनी में संलिप्त रहने वालों को हमारी पार्टी में शामिल नहीं किया जाएगा।’’

इसे भी पढ़ें: पिता का नाम कैसे मिट्टी में मिलाया जाता है इसकी मिसाल बन गये हैं आकाश विजयवर्गीय

पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रभारी विजयवर्गीय ने राज्य से पार्टी के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक के दौरान यह कहा। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने भी उनकी राय का समर्थन करते हुए कहा कि किसी भी वित्तीय घोटाले में संलिप्त रहने वालों को पार्टी में प्रवेश नहीं मिलेगा। 

प्रमुख खबरें

Dubai में Drone धमाके से दहशत, Iran के हमलों के बीच खाड़ी देशों में बढ़ा तनाव

Kolkata की सड़कों पर Mamata Banerjee, गैस संकट और महंगाई पर केंद्र के खिलाफ हल्ला बोल

Jammu में जानलेवा हमला, अब Srinagar Court का शिकंजा, Farooq Abdullah के खिलाफ वारंट

World Cup का न्योता या चेतावनी? Trump ने Iran की Football Team को लेकर कही बड़ी बात