दुर्गा महाष्टमी पर तृणमूल सांसद नुसरत जहां ने ढाक की धुन पर किया नृत्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2020

कोलकाता। अभिनेत्री से नेता बनीं तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां कोविड-19 महामारी के सख्त नियमों के बीच शनिवार को दुर्गा पूजा महाष्टमी के अवसर पर भक्ति के रंग में रंगी हुई दिखाई दीं। महाष्टमी के अवसर पर न्यू अलीपुर स्थित सुरुचि संघ पंडाल में सफेद और लाल पाट की साड़ी तथा मास्क में पहुंची नुसरत ने देवी दुर्गा को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके पति भी साथ थे। इसके बाद टॉलीवुड (बांग्ला फिल्म उद्योग) अभिनेत्री ढाक की धुन पर पंडाल में अन्य डांसरों के साथ थिरकती नजर आईं। नृत्य का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री अरूप बिस्वास भी नुसरत के साथ थे और दोनों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मां दुर्गा की आरती की। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस की महामारी के चलते इस वर्ष दुर्गा पूजा का त्योहार सादे तरीके से मनाया जा रहा है। कलकत्ता उच्च न्यायाल ने महामारी को देखते हुए पश्चिम बंगाल के सभी पूजा पंडालों को ‘निषेध क्षेत्र’ घोषित कर दिया है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump के जंग खत्म वाले बयान के बीच ईरान की धमकी, Oil Price 200 डॉलर तक संभव

Samsung Galaxy S26 की अब होगी Instant Delivery, Quick Commerce ने बदला स्मार्टफोन मार्केट का खेल

Middle East Crisis: हवाई सफर पर दोहरी मार, महंगा हुआ Fuel और हजारों Flights हुईं रद्द

Middle East संकट के बीच IEA का बड़ा फैसला, Oil Prices कंट्रोल करने के लिए खुलेगा तेल भंडार