तृणमूल कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कोलकाता में प्रदर्शन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2021

कोलकाता| तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शनों के तहत रविवार को महानगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और भाजपा नीत केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 989 नए मामले सामने आए, 10 रोगियों की मौत

नरेंद्र मोदी सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों को रोकने के लिए कुछ नहीं कर रही है ...वह क्या यह चाहती है कि हम रस्सियों के साथ बसें चलाएं? टीएमसी समर्थकों ने फूलों से सजे खाली एलपीजी सिलेंडर को लेकर मध्य कोलकाता के एक अन्य हिस्से में मोदी का पुतला फूंका।

टीएमसी के राज्य महासचिव कुणाल घोष के नेतृत्व में मानिकतला में प्रदर्शनकारियों ने तख्तियां हाथों में लिये केंद्र के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया, देश कई महीनों से ईंधन की कीमतों में अभूतपूर्व वृद्धि से जूझ रहा है, लेकिन भाजपा सरकार लोगों की दुर्दशा के बारे में चिंतित नहीं है। कोलकाता में रविवार को पेट्रोल की कीमत 108.11 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल की कीमत 99.43 रुपये प्रति लीटर थी।

इसे भी पढ़ें: एससी ईस्ट बंगाल ने सत्र पूर्व मैत्री मैच में गोकुलम केरल एफसी को हराया

प्रमुख खबरें

डबल इंजन डबल जीरो हो गया, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज

Mock Parliament या Public Impeachment को लेकर क्या कहता है भारत का संविधान?

Bhutan में Glacial Lake फटने से Sankosh नदी में उफान, बंगाल के तटीय गांवों में राहत कार्य शुरू

Kedarnath में Snowfall के बाद प्रशासन High Alert पर, CCTV से हो रही रास्तों की निगरानी