एससी ईस्ट बंगाल ने सत्र पूर्व मैत्री मैच में गोकुलम केरल एफसी को हराया

SC East
प्रतिरूप फोटो

एससी ईस्ट बंगाल की तीन मैत्री मैचों में यह तीसरी जीत है। टीम ने इससे पहले वास्को एससी को 3-1 जबकि सलगांवकर एफसी को 2-0 से हराया था।

पणजी| बलवंत सिंह और वाहेंगबैम एंगोसाना के गोल की बदौलत एससी ईस्ट बंगाल ने बुधवार को यहां सत्र पूर्व मैत्री मैच में गत आईलीग फुटबॉल चैंपियन गोकुलम केरल एफसी को 2-1 से हराया।

एससी ईस्ट बंगाल को 40वें मिनट में बलवंत सिंह ने बढ़त दिलाई जबकि पहले हाफ के इंजरी टाइम में एंगोसाना ने टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया। गोकुलम ने इसके बाद एक गोल किया लेकिन टीम बराबरी का गोल नहीं कर सकी।

एससी ईस्ट बंगाल की तीन मैत्री मैचों में यह तीसरी जीत है। टीम ने इससे पहले वास्को एससी को 3-1 जबकि सलगांवकर एफसी को 2-0 से हराया था।

इसे भी पढ़ें: वानिंदु हसारंगा को पांचवें नंबर पर उतारने की योजना सफल रही: शनाका

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़