Tripura: भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित बिश्वेश्वर नंदी से मुलाकात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2023

अगरतला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर पार्टी के संपर्क से समर्थन अभियान के तहत शनिवार को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित प्रशिक्षक बिश्वेश्वर नंदी से अगरतला स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। ओलंपियन दीपा कर्माकर को प्रशिक्षित करने वाले नंदी ने संवाददाताओं से कहा, हालांकि मैं दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मिला हूं, लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि नड्डा जी मेरे घर आएंगे। मेरा पूरा परिवार उनके घर आने के बारे में सोचकर तनाव में था। अब, मैं राहत महसूस कर रहा हूं।

इसे भी पढ़ें: UCC पर बोले प्रमोद कृष्णम, भाजपा चतुर पार्टी, 2024 चुनाव जीतने के लिए इसे हवा देना चाहती है

वामपंथी विचारधारा से जुड़े देबबर्मन ने कहा, यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी और मुझे खुशी है कि नड्डा जी मेरे घर आए। मुलाकात के दौरान राजनीति को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। आज मुझे पता चला कि उनकी पत्नी बंगाली हैं और वह (नड्डा) संबंधित सीख रहे हैं।

प्रमुख खबरें

जयपुर के SMS Hospital में डॉक्टरों ने रचा कीर्तिमान, 6 घंटे में किए 13 जॉइंट रिप्लेसमेंट

रेजीनगर में Suvendu Adhikari बोले, अपना वोट बर्बाद न करें अल्पसंख्यक

Bhubaneswar बम विस्फोट कांड में NIA ने दाखिल की चार्जशीट, दो आरोपी नामजद

सस्ते US Dollar का लालच देकर 25 लाख रुपये ठगने वाला Surat से गिरफ्तार