इस मशहूर एक्ट्रेस को मिली रेप की धमकी, जवाब में कहा- भौंकना बंद कर हिम्मत है तो...

By रेनू तिवारी | Mar 12, 2020

माही विज और जय भानुशाली टीवी जगत का जाना माना चेहरा हैं। हाल ही में दोनों कलर्स के रियलिटी शो 'मुझसे शादी करोगे' के सेट पर नजर आये थे। इस शो में आने के बाद दोनों का सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने काफी ट्रोल भी किया था। इस शो में आने के दौरान जय भानुशाली को कंटेस्टेंट के विचारों अनुसार पारस छाबड़ा और शहनाज गिल से बातचीत करके उनका पक्ष जानना था। 

इसे भी पढ़ें: करीना का इरफान खान के साथ फिल्म करने का पूरा हुआ सपना

माही विज और जय भानुशाली इस मुद्दे पर दोनों से बात करते हैं इस दौरान पारस की तरफ से लड़कियों पर किसे गये कमेंट पर जय और पारस के बीच तनातनी भी हो जाती है। माही विज और जय भानुशाली को सोशल मीडिया पर उसके कमेंट को लेकर ट्रोल किया जाने लगा ऐसे में सोशल मीडिया पर एक ट्रोलर ने माही और जय की बेटी तारा को भी अपनी नफरत भरे शब्दों का शिकर बना लिया। सोशल मीडिया पर बच्ची का नाम इस्तेमाल करने से माही विज काफी भड़क गय़ी और उन्होंने यूजर को काफी खरी खोटी सुना दी।

इसे भी पढ़ें: मशहूर अभिनेता सयाजी शिंदे और उनके दोस्तों ने पहाड़ किनारे लगी आग बुझाई

माही ने उस यूजर को जवाब देते हुए कहा कि 'मेरी बेटी को बीच में मत लाना। दम है तो आओ सामने, वर्ना भोंकना बंद करो। शर्म आनी चाहिए तुम्हें और तुम्हारे परिवार को, जो उन्होंने इतने गंदे लोग पैदा किए।' 

इस मामले में माही विज ने इस यूजर की शिकायत पुलिस में भी की है। इस दौरान जब माही से सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि एक यूजर ने धमकी दी कि मैं तुम्हारी मां का रेप कर दूंगा। इस मामले को लेकर माही ने पुलिस में शिकायत की है। इस ट्रोलर्स को जवाब देते हुए माही ने उसके ट्वीट पर कहा कि अगर वाकई हिम्मत है तो अगले दिन वह उनसे आकर ओशिवारा पुलिस स्टेशन के सामने मिले। हुआ ये कि माही वाकई अगले दिन ओशिवारा पुलिस थाने काफी देर तक रहीं।

प्रमुख खबरें

Godrej Properties मुंबई के Marine Lines में बनाएगी लक्जरी प्रोजेक्ट, 6000 करोड़ का अनुमानित राजस्व

Numerology Prediction: 28 सितंबर 2026 को Numerology अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए ऐसा रहेगा दिन

Election Commission का SIR फैसला सामूहिक था, Pema Khandu ने राहुल गांधी के आरोपों को नकारा

नकली दवा रैकेट: अजरबैजान से लौटा मुख्य आरोपी Bengaluru Airport पर गिरफ्तार