Herbal Shampoo: हेयर फॉल से हो गईं हैं परेशान तो आज ही बना लें हर्बल शैंपू, जल्द ही कमर तक छू जाएगी बालों की लंबाई

By अनन्या मिश्रा | Jan 14, 2025

सर्दियों में ठंड से बचने के लिए अधिकतर लोग गर्म पानी से नहाते हैं। लेकिन जब स्कैल्प पर गर्म या गुनगुना पानी पड़ता है, तो स्कैल्प ड्राई होने लगती है और हेयर फॉलिकल भी कमजोर होने लगता है। इससे बाल ज्यादा झड़ने लगते हैं। लेकिन अगर आप ऐसे शैंपू का इस्तेमाल करते हैं, जिससे हेयर फॉल कम हो जाए और बालों की ग्रोथ तेजी से बढ़े। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है, तो बता दें कि ऐसा हो सकता है। असल में, अगर आप अपने बालों को सही पोषण देते हैं और नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके बालों की लंबाई तेजी से बढ़ेगी और यह मजबूत भी होंगे। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको घर पर ही नेचुरल हर्बल शैम्पू बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। यह हेयर ग्रोथ में काफी फायदेमंद होता है।

मार्केट वाले शैंपू से बालों को नुकसान

मार्केट में आपको बालों से जुड़ी हर समस्या के लिए अलग-अलग शैंपू और कंडीशनर मिल जाएंगे। लेकिन समस्या यह होती है कि अगर एक शैंपू डैंड्रफ खत्म करने वाला होता है, तो उससे हेयर फॉल नहीं रुकता है। वहीं अगर शैंपू हेयर ग्रोथ वाला है, तो वह ज्यादा असरदार होगा, इसकी कोई संभावना नहीं है। वहीं मार्केट वाले शैंपू में केमिकल्स मिला होता है, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में हम आपको घर पर हर्बल शैंपू बनाने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Gardening Tips: मिट्टी में इस तरह मिलाएंगे गुड़ तो नहीं लगेंगी चीटियां, पौधे की अच्छे से होगी ग्रोथ

हर्बल शैंपू की सामग्री

एलोवेरा- 1 बड़ी पत्ती

रीठा- 1 बड़ी कटोरी

नीम का जूस- 1 बड़ा गिलास

शिकाकाई- 1 बड़ी कटोरी

एशेंशियल ऑयल- जरूरत अनुसार

सूखा गुलाब- 1 बड़ी कटोरी

अलसी- 1 बड़ी कटोरी

पानी- 2 गिलास​

ऐसे बनाएं हर्बल शैंपू

सबसे पहले एक पैन गैस पर हल्दी आंच पर चढ़ा दें। फिर इसमें नीम का जूस भर दें।

अब इसमें शिकाकाई, आंवला, रीठा और असली के बीज डालकर अच्छे से उबाल लें।

जब सभी चीजें अच्छे से उबल जाएं, तो इसको ठंडा होने के लिए रख दें।

फिर रीठा को मसलकर इसका बीज बाहर निकाल लें।

इसके बाद एक मिक्सी में आंवला और रीठा वाली सामग्री डालकर अच्छे से पीस लें।

इस तरह से बालों की लंबाई बढ़ाने वाला हर्बल शैंपू बनकर तैयार हो गया। यह आपके बालों को सिल्की, शाइनी और लंबा करेगा।

आप चाहें तो यह शैंपू ज्यादा मात्रा में भी बनाकर रख सकते हैं।

बालों में रीठा-आंवला लगाने के फायदे

अगर आप भी बालों को हेल्दी और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो आपको बालों पर रीठा और आंवला का इस्तेमाल करना चाहिए। यह स्कैल्प साफ करने से लेकर बालों को काला और लंबा बनाने में फायदेमंद होता है।

वहीं यदि रीठा की बात की जाए, तो रीठा हमारे बालों को लंबा और घना करते हैं। साथ ही यह बालों को सिल्की, शाइनी और मजबूती देता है।

प्रमुख खबरें

TRAI ने सैटेलाइट संचार नेटवर्क के लिए अलग लाइसेंस व्यवस्था की सिफारिश की

यूक्रेनी अभिनेता Armen Atayan को Mumbai Sessions Court से मिली जमानत

भारत के Renewable Energy क्षेत्र में 2030 तक 220 अरब डॉलर निवेश की उम्मीद, प्रल्हाद जोशी ने दी जानकारी

ब्राजील के U20 Football मैच में हिंसक झड़प, Referee ने दिखाए 51 Red Card