Summer Conjunctivitis: गर्मियों में समर कंजंक्टिवाइटिस की समस्या से हो सकते हैं परेशान, जानिए कैसे करें बचाव

By अनन्या मिश्रा | Jun 08, 2024

गर्मियों के मौसम में हमारा स्वास्थ्य कई तरीके से प्रभावित होता है। तेज गर्मी और चिलचिलाती धूप का सीधा असर सेहत पर देखने को मिलता है। यही कारण है गर्मियों में कई बीमारियां और समस्याएं होने लगती हैं। वहीं इस मौसम में हीट स्ट्रोक या हीट एग्जॉस्शन लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्मियों के मौसम में कंजंक्टिवाइटिस आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। हालांकि अधिकतर मानसून में यह समस्या लोगों को अपना शिकार बनाती है।

इसे भी पढ़ें: Home Remedies For Heartburn: हार्ट बर्न की समस्या से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, झटपट मिलेगा आराम

वायरल कंजंक्टिवाइटिस

यह वायरल एडेनोवायरस जैसे वायरस के कारण होता है। वायरल कंजंक्टिवाइटिस के लक्षणों में आंखों का लाल होना, आंखों का किरकिरापन और पानी निकलना आदि शामिल है। वहीं संक्रमण के अधिक बढञने से रेस्पिरेटरी संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस

आपको बता दें कि पालतू जानवरों की फर या बाल, धूल और पोलन आदि से होने वाली एलर्जी से एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस की समस्या हो सकती है। इसके होने पर आंखों में सूजन, पानी जैसा डिस्चार्ज, खुजली और लालिमा जैसी समस्या हो सकती है। 

इरिटेंट कंजंक्टिवाइटिस

इरिटेंट कंजंक्टिवाइटिस हवा, धुएं या क्लोरीन जैसे उत्तेजक पदार्थों के कारण होने वाली जलन से होता है। इसमें आंखों में दर्द, लालिमा और आंसू आने लगते हैं।

बैक्टीरियल कंजंक्टिवाइटिस

बैक्टीरियल कंजंक्टिवाइटिस स्टैफिलोकोकस ऑरियस जैसे बैक्टीरिया की वजह से होता है। बैक्टीरियल कंजंक्टिवाइटिस होने पर हरे या पीले रंग का गाढ़ा डिस्चार्ज और आंखों में लालिमा जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। वहीं सोने के दौरान पलकें चिपक जाती हैं। यह वायरस आसानी से फैल सकता है।

ऐसे करें बचाव

कंजंक्टिवाइटिस से खुद का बचाव करने के लिए एंटीहिस्टामाइन और एलर्जी से दूर रहना चाहिए।

आमतौर पर वायरल कंजंक्टिवाइटिस खुद से सही हो जाता है, लेकिन आप ठंडी सिकाई और आंखों को चिकनाई देने वाली दवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बैक्टीरियल कंजंक्टिवाइटिस होने पर पीड़ित व्यक्ति को एंटीबायोटिक आई ड्रॉप या ऑइंटमेंट्स का इस्तेमाल करना चाहिए।

इसके अलावा आप आंखों को साफ पानी से धोएं और जलन पैदा करने वाले पदार्थों से दूरी बनाकर रखें।

कंजंक्टिवाइटिस से बचने के लिए स्वच्छता बनाए रखना जरूरी है। बार-बार हाथों को धोने और आंखों को छूने से बचना चाहिए।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बीच MEA का बड़ा एक्शन, Iran से 1862 भारतीयों की सुरक्षित वापसी में मदद की

CM Nishant Kumar के नारों पर Nitish की मुस्कान, क्या Bihar में पक रही है कोई Political खिचड़ी?

नजफगढ़ का ‘प्रिंस’: जिसने आईपीएल का सपना पूरा करने के लिए कांस्टेबल की परीक्षा छोड़ दी थी

घुसपैठ से ध्यान भटकाने का खेल? Nishikant Dubey का आरोप- TMC ने Pakistan से दिलवाया बयान