क्या मेनोपॉज के बाद वजन बढ़ने की समस्या से हैं परेशान ?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 06, 2019

मेनोपॉज भले ही स्त्री की माहवारी प्रक्रिया का एक सामान्य चक्र हो, लेकिन इसके रजोनिवृत्ति के दौरान व बाद में महिलाओं को कई तरह की समस्याओं को सामना करना पड़ता है। इन्हीं में से एक है वजन का बढ़ना। अमूमन देखा जाता है कि मेनोपॉज के बाद महिलाओं का वजन तेजी से बढ़ना शुरू कर देता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि ऐसा क्यों होता है। नहीं न, तो चलिए आज हम आपको मेनोपॉज के बाद वजन बढ़ने के कारणों के बारे में बता रहे हैं−

एस्ट्रोजन की कमी

मेनोपॉज के बाद महिलाओं में आए हार्मोनल बदलाव ही उनके वजन को काफी हद तक प्रभावित करते हैं। इस उम्र में मेनोपॉज के बाद महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन बनना कम होता चला जाता है। एस्ट्रोजन वास्तव में वजन के नियंत्रण में एक अहम भूमिका निभाता है। एस्ट्रोजन का लेवल कम होने पर मेटाबॉलिक रेट भी कम हो जाता है, जिससे खाना एनर्जी में तब्दील होने की बजाय फैट के रूप में स्टोर होने लगता है। साथ ही एस्ट्रोजन की कमी से शरीर में स्टार्च और ब्लड शुगर का कम प्रभावी रूप से उपयोग होता है, जिससे फैट स्टोरेज बढ़ता है और वजन कम करना भी मुश्किल होता जाता है।

अन्य कारण

एस्ट्रोजन हार्मोन की कमी के अतिरिक्त कुछ ऐसे अन्य कारण हैं जो मेनोपॉज के बाद वजन बढ़ने की प्र्रक्रिया को तेज कर देते हैं। जैसे उम्र बढ़ने के साथ ही महिलाएं धीरे−धीेरे कम एक्टिव होती चली जाती है। सक्रियता कम होने के साथ−साथ वजन भी बढ़ना शुरू हो जाता है। वजन के बढ़ने से आपको हाई ब्लडप्रेशर, हद्य रोग, डायबिटीज व अन्य कई गंभीर बीमारियां होने का खतरा भी काफी हद तक बढ़ जाता है। 

इसे भी पढ़ें: बारिश के पानी में नहाने के भी होते हैं अपने फायदे

यह है उपाय

मेनोपॉज के बाद वजन को नियंत्रित करने के लिए सबसे पहले तो आप हार्मोन थेरेपी ले सकती हैं, जिसके कारण एस्ट्रोजन का स्तर बना रहे। इसके अतिरिक्त एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाने की आदत डालें। दिन में भले ही आधा घंटा, लेकिन व्यायाम अवश्य करें। व्यायाम से न सिर्फ वजन मेंटेन होता है, बल्कि आप खुद में स्फूर्ति महसूस करती हैं। इतना ही नहीं, व्यायाम से आप के जरिए आप खुद को कई गंभीर बीमारियों से बचा भी सकती हैं। वहीं वजन कम करने के लिए, घर के छोटे−मोटे कार्य खुद करें। बाजार भी पैदल चलकर जाएं। इस तरह अगर आप छोटे−छोटे कार्य खुद करेंगी तो खुद को अधिक एक्टिव रख पाएंगी।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में ऊंची कूद में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने

Jauhar University पर सियासी घमासान: इमरान प्रतापगढ़ी बोले, बदले की भावना से शिक्षण संस्थान तोड़ना साजिश

Eye Flu Cases rising: देशभर में संक्रामक आई फ्लू का तांडव, डॉक्टर्स से जानें Symptoms और जरूरी सावधानी

परिवार परम्परा एवं बिखरते रिश्ते पर सुप्रीम कोर्ट की चिंता