जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में अमरनाथ यात्रियों की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, पांच घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2025

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में शुक्रवार को अमरनाथ यात्रियों के काफिले में शामिल एक कार को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे पांच तीर्थयात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ट्रक कार को टक्कर मारने के बाद डिवाइडर को पार करता हुआ एक घर की दीवार से टकरा गया। उस वक्त अवरोधक के पास सीआईएसएफ के जवान तैनात थे। यह कार 7,900 से ज़्यादा तीर्थयात्रियों के 16वें जत्थे का हिस्सा थी जो आज सुबह जम्मू से पहलगाम और बालटाल के दो आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ था।

उन्होंने बताया कि आठ तीर्थयात्रियों में से पांच घायल हो गए। सीआरपीएफ ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, उनकी हालत स्थिर है। बाकी तीन को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। वाहन को ज़ब्त कर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

Om Prakash Rajbhar ने Reservation आर्थिक आधार पर देने का समर्थन किया, उठाए सवाल

Pakistan में अगले साल आयोजित होंगे South Asian Games, 3 से 11 अप्रैल तक होगा मुकाबला

Nepal Flood के बाद UP के महराजगंज और कुशीनगर में अलर्ट जारी, नदियों की निगरानी बढ़ी

HFT सेक्टर में Talent War: भारतीय छात्रों को 2 महीने की Training के लिए 60 लाख रुपये का बंपर Offer