Delhi Accident: पंजाबी बाग इलाके में हुआ सड़क हादसा, Delhi Police के इंस्पेक्टर की मौत

By रितिका कमठान | Jul 30, 2023

राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह एक ट्रक की टक्कर होने से दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर की मौत हो गई है। इस हादसे के बाद घटना स्थल से आरोपी ट्रक ड्राइवर फरार हो गया है। घटना दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में रोहतक रोड पर मादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास हुई है। यहां दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर की कार को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे रविवार सुबह दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर की मौत हो गई।

इस घटना के बाद पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने कहा कि ये एक्सीडेंट दिन के शुरुआती घंटों में हुई है। ये एक्सीडेंट रोहतक रोड पर स्थित मादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास पर हुई है। इस एक्सीडेंट में एक सियाज कार को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

कार किसी यांत्रिक समस्या के कारण रुकी थी तभी उसे पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। डीसीपी ने बताया कि बाहर खड़े कार चालक को भी टक्कर लगी और उसकी मौत हो गई। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

पहले गले मिले, फिर मिलाया हाथ और भेंट किया संत तिरुवल्लुर की बुक का रूसी संस्करण, पीएम मोदी-पुतिन की मुलाकात

South Korea के पूर्व राष्ट्रपति Yoon Suk Yeol मरीन सैनिक मौत मामले में बरी

Avengers Endgame: Encore - 25 सितंबर को भारत में री-रिलीज होगी मार्वल की ब्लॉकबस्टर, मिलेगा Avengers: Doomsday का एक्सक्लूसिव फुटेज

एकतरफावाद के खिलाफ BRICS बनेगा मजबूत आवाज, Himanta Sarma का बड़ा दावा