Uttar Pradesh के हरदोई में सड़क किनारे सो रहे लोगों पर पलटा ट्रक, चार बच्चों समेत आठ लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2024

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में गंगा नदी से बालू भरकर ला रहा एक ट्रक बुधवार सुबह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी झोपड़ियां के बाहर सो रहे लोगों पर पलट गया, जिससे चार बच्चों समेत आठ लोगों की दबकर मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि हादसे में चार बच्चे और दो महिलाओं समेत आठ लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रक और बालू को हटवाया और उसके नीचे दबे शवों को बाहर निकाला।

गोस्वामी ने बताया कि हादसे में अवधेश (40), सुधा (35), लाला (पांच), सुनैना (11), बुद्धू (चार), हीरो(25), करण (30), तथा बिहारी (दो) की घटनास्थल पर ही दबकर मौत हो गई जबकि चार साल की एक बच्ची बिट्टू घायल हो गई, जिसका उपचार अस्पताल में किया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्परता से राहत कार्य शुरू कराया, जिसके चलते एक बच्ची तथा बंदर को बचा लिया गया। पुलिस ने ट्रक चालक अवधेश को गिरफ्तार कर वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

प्रमुख खबरें

प्रदर्शनकारियों को हथियार! Trump के दावे पर भड़का Iran, UN Security Council से बोला- एक्शन लें।

West Asia संकट के बीच MEA का बड़ा एक्शन, Iran से 1862 भारतीयों की सुरक्षित वापसी में मदद की

CM Nishant Kumar के नारों पर Nitish की मुस्कान, क्या Bihar में पक रही है कोई Political खिचड़ी?

नजफगढ़ का ‘प्रिंस’: जिसने आईपीएल का सपना पूरा करने के लिए कांस्टेबल की परीक्षा छोड़ दी थी