न्यू मैंगलोर बंदरगाह में ट्रक पार्किंग टर्मिनल की आधारशिला, व्यापार विकास केंद्र का उद्घाटन हुआ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 25, 2021

 केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को कर्नाटक के न्यू मैंगलोर बंदरगाह पर तीन परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उद्घाटन किया।

इसे भी पढ़ें: युवाओं को ‘जंक फूड’ की लत से बचाने के लिए ‘आयुष आहार’ को बढ़ावा देना चाहिए: सोनोवाल

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक इस अवसर पर सोनोवाल ने कहा कि 1.9 करोड़ रुपये की लागत से 17,000 वर्ग मीटर का अतिरिक्त ट्रक पार्किंग क्षेत्र विकसित किया जाएगा। ट्रक टर्मिनल को 2022-23 में पांच करोड़ रुपये की परियोजना लागत के साथ कंक्रीट फुटपाथ, गेट हाउस, रेस्तरां और शयनकक्ष जैसी सुविधाओं से लैस किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बंदरगाह के संस्थापक के नाम पर बने यूएस माल्या गेट का 3.22 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प किया जाएगा। यह काम मार्च 2022 तक पूरा होने की संभावना है। मंत्री ने साथ ही कहा कि व्यापार विकास केंद्र, एक्जिम (निर्यात-आयात)व्यापार करने वाले समुदाय को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं प्रदान करेगा।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच