प्रधानमंत्री ट्रुडो ने कनाडा में लगाया आपातकाल, अमेरिका स्थित हिंदू संगठन ने उठाए सवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 16, 2022

वाशिंगटन। अमेरिका स्थित एक हिंदू संगठन ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो से शांतिपूर्ण रूप से विरोध प्रदर्शन करने के लोगों के अधिकार का सम्मान करने का आग्रह किया है। ‘हिंदूपैक्ट’ नामक संगठन के कार्यकारी निदेशक उत्सव चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘कनाडा में विरोध प्रदर्शनों और उन्हें दबाने के लिए अपनाए जा रहे कठोर तौर-तरीकों एवं कदमों के बारे में आ रही खबरों को लेकर मुझे खेद है। वहां स्थिति बेहद चिंताजनक है और हम सभी अपने परिवारों और दोस्तों के लिए बहुत चिंतित हैं।’’

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी पहुंचे करोल बाग के संत रविदास विश्राम धाम मंदिर, महिलाओं संग कीर्तन में बजाया मंजीरा

स्वास्तिक हिंदुओं, बौद्ध अनुयायियों, सिखों और दुनिया भर के कई अन्य समुदायों के लिए एक प्राचीन और शुभ प्रतीक माना जाता है। ट्रुडो और जगमीत सिंह दोनों ने हाल के दिनों में प्रदर्शनकारियों पर ‘‘स्वस्तिक लहराने’’ का आरोप लगाते हुए बयान दिए थे। उत्सव चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि इस गलत बयानबाजी से हिंदुओं और सिखों के खिलाफ नफरत की भावना पैदा होगी। पिछले एक महीने में ही कनाडा में छह हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की गई और लूटपाट की गई।

प्रमुख खबरें

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित

स्टेनलेस स्टील सेक्टर में पावर एंट्री! Ranveer Singh बने Jindal Stainless के पहले ब्रांड एंबेसडर

Assam Congress Party: 15 साल सत्ता में रही Congress आज हाशिये पर, जानिए Assam में पार्टी के पतन की पूरी कहानी