चार्ल्स के साथ बैठक में कनाडा को अमेरिका में मिलाने की ट्रंप की धमकी का मुद्दा उठाएंगे ट्रूडो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2025

 कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय से सोमवार को मुलाकात के दौरान कनाडा को 51वां राज्य बनाने की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ‘‘धमकियों’’ पर चर्चा करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘कनाडाई लोगों के लिए इस समय एक राष्ट्र के रूप में हमारी संप्रभुता और हमारी स्वतंत्रता के लिए खड़े होने से अधिक महत्वपूर्ण कुछ नहीं है।’’ चार्ल्स कनाडा में राष्ट्र प्रमुख हैं।

कनाडा पूर्व उपनिवेशों के ब्रिटिश राष्ट्रमंडल का सदस्य है। कनाडा में राजशाही विरोधी आंदोलन बहुत व्यापक नहीं है लेकिन ट्रंप की धमकियों पर महाराजा की चुप्पी ने हाल के दिनों में इस मामले पर चर्चा को बढ़ावा दिया है।

प्रमुख खबरें

Chai Par Sameeksha: Gyanesh Kumar के चलते बंपर वोटिंग के पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं, फिर Vote Chori कैसे हो गयी?

West Bengal Police में बड़ा फेरबदल: STF आईजीपी और डीआईजी समेत 23 अधिकारियों का ट्रांसफर

Delhi में एकजुट दिखने वाले दल UP में आपस में लड़ रहे, INDIA Bloc की यह कैसी एकता है?

पिता को जेल भिजवाने के लिए CM Mohan Yadav को दी थी धमकी, Bhopal Police ने आरोपी को दबोचा