अन्नाद्रमुक के सच्चे कार्यकर्ता भाजपा गठबंधन से नाखुश: मुख्यमंत्री स्टालिन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2025

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं सत्तारूढ़ द्रविड मुनेष कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एम के स्टालिन ने रविवार को प्रतिद्वंद्वी दल अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ नए सिरे से गठबंधन करने के लिए निशाना साधा और दावा किया कि पार्टी के सच्चे कार्यकर्ता गठबंधन से खुश नहीं हैं।

अपने पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की सातवीं पुण्यतिथि से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को लिखे पत्र में स्टालिन ने द्रमुक कार्यकर्ताओं और समर्थकों से आग्रह किया कि वे दिवंगत नेता द्वारा प्रचारित तमिल और तमिलनाडु समर्थक मूल्यों को बनाए रखें और अगले वर्ष होने वाले चुनावों में पार्टी की सफलता के लिए कार्य करें, जिससे पार्टी को सातवीं बार सत्ता मिल सके।

उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा सत्ता में नहीं है या जहां उसके सत्ता में आने की कोई संभावना नहीं है, वहां भाजपा राज्यपालों के माध्यम से निर्वाचित सरकारों के खिलाफ खिलाफ षड्यंत्र कर रही है।

ऐसे मामलों में राज्य विधेयकों को राज्यपाल से मंजूरी दिलाने के मुद्दे पर द्रमुक सरकार ने कानूनी लड़ाई लड़ी और उस पर सफलता प्राप्त की। स्टालिन ने कहा कि ऐसे समय में जब इन संघर्षों को और अधिक दृढ़ता के साथ आगे बढ़ाने की आवश्यकता है अन्नाद्रमुक ने उस भाजपा के साथ गठबंधन कर लिया है जो राज्य के साथ विश्वासघात करती है।

स्टालिन ने आरोप लगाया, ‘‘ विपक्ष के नेता (पलानीस्वामी) जिनके कोई मूल सिद्धांत नहीं है दिल्ली तक गए, भाजपा के सामने घुटने टेके और गठबंधन बनाया। यहां तक कि अन्नाद्रमुक का सच्चा कार्यकर्ता भी इससे नाखुश है।

प्रमुख खबरें

शुरुआती कारोबार में US Dollar के मुकाबले भारतीय Rupee 96.26 के स्तर पर फिसला

प्राइवेट पार्ट पर चोट, खून से सने कपड़े... Premanand Maharaj के आश्रम में क्या छुपाया जा रहा? शिष्य की रहस्यमयी मौत पर भड़के संत

Tripura TTAADC: ग्राम समिति चुनाव के लिए 44 केंद्रों पर मतगणना शुरू

Gurugram में दो गुटों की झड़प के दौरान STF टीम पर हमला, कॉन्स्टेबल घायल