डोनाल्ड ट्रंप ने की अमेरिकी अर्थव्यवस्था की भविष्यवाणी! कहा- साल 2021होगा सबसे बेहतरीन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था जल्द कोरोना वायरस के प्रभाव से उबर जाएगी। ट्रंप ने दावा किया कि 2021 देश के इतिहास में अर्थव्यवस्था के लिए सबसे बेहतरीन साल होगा। राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप को डेमोक्रेट पार्टी के प्रत्याशी जोए बाइडेन से कड़ी चुनौती मिल रही है।

इसे भी पढ़ें: बाइडेन और हैरिस के समर्थन में भारतीय-अमेरिकी, कैलिफोर्निया में ‘गेट आउट दी वोट’ रैली की

राष्ट्रपति चुनाव तीन नवंबर को होना है। इस चुनाव में कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए किए गए प्रयास, अर्थव्यवस्था की स्थिति और जातीय तनाव मुख्य मुद्दे हैं। ट्रंप ने एरिजोना में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अगला साल देश के इतिहास में आर्थिक दृष्टि से सबसे बेहतरीन वर्ष रहेगा।’’ कोरोना वायरस से अमेरिका में 2,20,119 लोगों की जान गई है। अमेरिका में संकमण के मामले 82 लाख से अधिक हो चुके हैं। इस महामारी की वजह से अमेरिका मंदी की स्थिति में पहुंच चुका है और बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार गंवाना पड़ा है।

प्रमुख खबरें

Priyanka Chaturvedi का Modi सरकार पर हमला, बोलीं- बड़ी बातें बहुत हुईं, आम आदमी परेशान है

जिंदगी आपके बिना कैसे चलेगी... पिता को याद करके रिंकू सिंह ने किया भावुक पोस्ट

Basoda Puja 2026: शीतला अष्टमी पर क्यों नहीं जलता चूल्हा? Sheetala Mata पर क्यों चढ़ता है बासी भोजन, जाने पूजा विधि

LPG Crisis पर Kejriwal का बड़ा हमला, PM Modi, Trump के आगे झुके, देश चुका रहा कीमत