ट्रंप ने FBI पर उनके 3 पासपोर्ट "चोरी" करने का लगाया आरोप, कहा- देश ने पहले नहीं देखा ऐसा राजनीतिक बदला

By अभिनय आकाश | Aug 16, 2022

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देश के संघीय जांच ब्यूरो (FBI) पर उनका पासपोर्ट "चोरी" करने का आरोप लगाया है। ट्रंप ने कहा कि जांच एजेंसी ने मार-ए-लागो रिसॉर्ट में उनकी संपत्तियों पर छापेमारी के दौरान उनके तीनों पासपोर्ट ले लिए। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रम्प ने दावा किया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान एजेंसी ने उनके तीन पासपोर्ट चुराकर ले गई, जिसमें से एक पहले से ही एक्सपायर है। उन्होंने आगे लिखा, "यह राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी पर एक ऐसा हमला है जैसा आज तक हमारे देश में पहले कभी नहीं देखा गया।" ट्रंप ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि एफबीआई ने उनका कौन सा पासपोर्ट चुराया है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के इस शहर में पहली बार निकाली गयी इंडिया डे परेड, 30 से अधिक देशों के हजारों लोगों ने लिया भाग

हालांकि, रविवार को ट्रंप ने दावा किया कि न्याय विभाग ने अटॉर्नी-क्लाइंट या कार्यकारी विशेषाधिकार के तहत कवर किए गए बक्से ले लिए। उन्होंने उनसे उनमें मौजूद दस्तावेजों को वापस करने का अनुरोध किया। ट्रंप ने बताया कि, ए-14, ए-26, ए-43, ए-13, ए-33 लेबल वाले बॉक्स और अन्य दस्तावेजों में ऐसी जानकारी थी जो अटॉर्नी-क्लाइंट विशेषाधिकार के तहत संरक्षित थी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने यूपी के बुलंदशहर से इन्फ्लुएंसर Swatantra Bhardwaj को हिरासत में लिया

Monza Circuit पर Ferrari की दमदार शुरुआत, Charles Leclerc टॉप पर तो Colton Herta की कार में आई खराबी

Yogi Adityanath बोले- हमारी आस्था को नष्ट करने वाले इतिहास के पन्नों में मिट गए

Mike Hesson का बड़ा खुलासा: Rizwan और Imam-ul-Haq को हटाने के फैसले में मेरा कोई हाथ नहीं, PCB पर फोड़ा ठीकरा