अमेरिका के इस शहर में पहली बार निकाली गयी इंडिया डे परेड, 30 से अधिक देशों के हजारों लोगों ने लिया भाग

indian flag
common creative

बोस्टन में भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पहली बार ग इंडिया डे परेड निकाली गई।भारत और अमेरिका की विविधता को दर्शाने वाले इस कार्यक्रम में देशभक्ति के गीत गाये गये और 30 से अधिक देशों के हजारों लोगों ने इंडिया डे परेड में भाग लिया।

वाशिंगटन। अमेरिका के ऐतिहासिक शहर बोस्टन में भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पहली बार इंडिया डे परेड निकाली गयी और इस दौरान 220 फुट ऊंचा अमेरिका-भारत का झंडा सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा था। भारत और अमेरिका की विविधता को दर्शाने वाले इस कार्यक्रम में देशभक्ति के गीत गाये गये और 30 से अधिक देशों के हजारों लोगों ने इंडिया डे परेड में भाग लिया।

इसे भी पढ़ें: भारत के स्वतंत्रता दिवस पर बाइडेन ने कहा- अमेरिका इस लोकतांत्रकि यात्रा के जश्न में शामिल है

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर पी सिंह इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें मेसाचुसेट्स और न्यू इंग्लैंड के अनेक नेताओं ने भाषण दिया। फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन्स-न्यू इंग्लैंड के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा, ‘‘बोस्टन में पहली बार इंडिया डे परेड का आयोजन ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। सारा श्रेय शहर में रहने वाले भारतीय अमेरिकियों को जाता है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़