अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को जो बाइडन को सौंपेंगे सत्ता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा कि 20 जनवरी को जो बाइडन को ‘‘व्यवस्थित’’ तरीके से सत्ता का हस्तांतरण होगा। अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के लिए बाइडन और उपराष्ट्रपति के लिए कमला हैरिस की जीत को औपचारिक रूप से प्रमाणित किए जाने के लिए अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र के बाद ट्रंप का यह बयान आया है। ट्रंप ने एक बयान में कहा, ‘‘हालांकि मैं चुनाव के नतीजों से पूरी तरह असहमत हूं, इसके बावजूद 20 जनवरी को व्यवस्थित तरीके से सत्ता का हस्तांतरण होगा।’’

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर