ट्रंप ने उत्तर कोरिया के साथ तीसरी शिखर वार्ता के विचार को हवा दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2019

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह उत्तर कोरिया के नेता के साथ तीसरी संभावित परमाणु शिखर वार्ता पर विचार कर रहे हैं। ओवल ऑफिस में गुरुवार को दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जेइ-इन के साथ बातचीत की शुरुआत में ट्रंप ने कहा, ‘‘हम उत्तर कोरिया और किम जोंग उन के साथ आगे की संभावित बैठकों के बारे चर्चा करेंगे।’’

इसे भी पढ़ें: राजद का घोषणापत्र जनता नहीं बल्कि लालू को खुश करने के लिए है: मंगल पांडेय

व्हाइट हाउस में, ट्रंप ने जोर देकर कहा कि उत्तर कोरिया के साथ गतिरोध का शांतिपूर्ण समाधान संभव है और वह अपनी निजी कूटनीति को लेकर काफी आशान्वित हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे शिखर वार्ता से खुशी मिलती है, मुझे चेयरमैन के साथ बात करने में मजा आता है।’’ ट्रंप ने कहा कि वह किम को बेहतर तरीके से जान गए हैं। उनका सम्मान करते हैं और आशा करते हैं कि समय के साथ-साथ बहुत ही अच्छी चीजें होंगी।

प्रमुख खबरें

भारत-अमेरिका Trade Pact साल के अंत तक हो पूरा, USIBC ने दोनों सरकारों से की मांग

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका