ओहायो, अल पासो गोलीबारी के लिए ट्रंप ने मीडिया को भी ठहराया जिम्मेदार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2019

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सप्ताहांत में हुयी गोलीबारी में 29 लोगों के मारे जाने की घटना के लिए सोमवार को मीडिया को जिम्मेदार ठहराते नजर आए। ट्रंप ने ट्वीट किया कि हमारे देश में जिंदगी और सुरक्षा के लिए मीडिया पर बड़ी जिम्मेदारी है।’’

इसे भी पढ़ें: मध्य सीरिया में एयरबेस पर विस्फोट, 31 सुरक्षाकर्मियों की मौत

उन्होंने लिखा कि फर्जी खबरों ने, सालों से घुमड़ रहे गुस्से और आक्रोश को बढ़ाने में बहुत बड़ी भूमिका अदा की है। समाचारों की कवरेज में निष्पक्ष, संतुलित और भेदभावरहित होना होगा अन्यथा इस तरह की भयानक समस्याएं केवल बढ़ेंगी, कम नहीं होंगी।’’

प्रमुख खबरें

मुंबई उत्तर लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा के पीयूष गोयल का मुकाबला कांग्रेस के भूषण पाटिल से होगा

Baramati का रेलवे स्टेशन अपनी बदहाली पर बहा रहा आँसू, 50 साल से नहीं बदले हालात

सरकार ने प्याज निर्यात पर प्रतिबंध हटाया, न्यूनतम निर्यात मूल्य 550 डॉलर प्रति टन

Nitish Kumar ने फिर बोला लालू पर बड़ा हमला, अपने हटा तो पत्नी को बनाया, 9 गो बच्चा पैदा कर लिया...