हिंदुओं का ये रूप देखकर ट्रंप भी हैरान! अमेरिका में 100 साल पुराने चर्च को बना दिया मंदिर

By अभिनय आकाश | Jul 04, 2025

अमेरिका के एक 100 साल पुराने चर्च को मंदिर में बदल दिया गया है। यहां पर भगवान की मूर्तियां स्थापित हो चुकी हैं और हिंदुओं ने पूजा पाठ भी शुरू कर दिया है। आपने आज से पहले कई बार लोगों के धर्म परिवर्तन की बात सुनी होगी। कई बार ये धर्म परिवर्तन स्वेच्छा से होता है तो कई बार डरा-धमकाकर लालच देकर भी इसे कराया जाता है। लेकिन अमेरिका में चर्चा के धर्म परिवर्तन की खबर इससे बिल्कुल अलग है।अमेरिका के ओहवो राज्य के क्लीवलैंड में इस मंदिर का निर्माण किया गया है। ये मंदिर पहले एक 100 साल पुराना एक चर्च था। जिसे स्वामी नारायण संप्रदाय ने 180 करोड़ रुपए में खरीदा फिर दो साल के अंदर इस चर्च को मंदिर में बदल दिया। इस चर्च को मंदिर में बदलने के दौरान इसकी वास्तुकला में कोई परिवर्तन नहीं किया गया। इस मंदिर में भारतीय मंदिरों जैसे गुंबद और शिखर जैसी स्थापिय शैली का इस्तेमाल किया गया है। इस मंदिर की कुल जमीन 4.13 एकड़ है। जबकि मंदिर परिसर जो पहले एक चर्च था वो 19 हजार वर्ग फुट में फैला हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: Asim Munir के बाद America ने अब पाकिस्तानी वायुसेना प्रमुख Marshal Zahid Mahmood की खातिरदारी की

मंदिर निर्माण के लिए 15 से अधिक प्रकार की सरकारी स्वीकृतियों की आवश्यकता थी

ज़ोनिंग स्वीकृति

बिल्डिंग परमिट

अग्नि सुरक्षा अनुपालन

जल एवं स्वच्छता विभाग

निर्माण

योजना स्वीकृति

विद्युत स्वीकृति

छत स्वीकृति

कांच की मोटाई स्वीकृति

जल अनुमति

जल निकासी अनुमति

लैंडस्केप अनुमति

पार्किंग अनुमति (यातायात प्रबंधन)

सरकारी अधिकारी (बिल्डिंग विभाग के सदस्य) आते हैं, जिसके बाद सीओ (प्रमाणपत्र) जारी किया जाता है, और फिर मंदिर उपयोग की अनुमति दी जाती है।

इसे भी पढ़ें: विभाजन की आग को हवा दे रहे ट्रंप, जोहरान ममदानी की दो टूक- अपना काम बंद नहीं करूंगा

वडतालधाम हिंदू मंदिर से वहां रहने वाले गुजरातियों को क्या लाभ होगा?

धार्मिक और सांस्कृतिक संबंध स्थापित होंगे

संतों का आशीर्वाद और दैनिक आध्यात्मिक मार्गदर्शन मिलेगा

बच्चों और युवाओं को नैतिक शिक्षा मिलेगी

सामुदायिक संबंध और संस्कृति संरक्षित रहेगी

प्रमुख खबरें

Famous Shiv Temple: हिमाचल के इन Famous Shiva Temples के दर्शन से मिलेगी अपार शांति, देखें पूरी Travel Guide

मसालों की खुशबू हो गई कम? नया पैकेट खरीदने से पहले करें ये काम

Anupama Parameswaran ने किया बड़ा खुलासा, 2 साल तक झेला Toxic Relationship

CBI-ED जांच से बचने का दांव? Rahul Gandhi ने High Court के आदेश को SC में चुनौती, केस ट्रांसफर की मांग