Iran को हल्के में ले रहे थे ट्रंप और नेतन्याहू, मोसाद के हेडक्वार्टर पर ही दाग दी मिसाइल, ऐसे आयरन डोम को दिया चकमा

By अभिनय आकाश | Jun 17, 2025

ईरान ने तेल अवीव के गिलिलोट में स्थित इजरायली मोसाद खुफिया इमारत को निशाना बनाकर बैलिस्टिक मिसाइल हमला किया है। रिपोर्टों के अनुसार, मोसाद मुख्यालय पर कम से कम एक ईरानी मिसाइल से हमला किया गया, जिससे दोनों देशों के बीच चल रही शत्रुता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। 17 जून को आईडीएफ ने ईरान से इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलों की बौछार देखी। सायरन बजने लगे और आने वाली मिसाइलों को रोकने के लिए हवाई सुरक्षा सक्रिय कर दी गई। उत्तरी से दक्षिणी इजरायल तक, इजरायल के बड़े हिस्से में सायरन बजने लगे। 

इसे भी पढ़ें: Iran को मिलकर घेर रहे थे इजरायल और ट्रंप, अचानक पुतिन की एंट्री से पलट गई पूरी जंग

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मिसाइल हमलों में मोसाद का मुख्यालय और यूनिट 8200 के कुछ गुप्त बैकअप ठिकानों को भी तबाह कर दिया गया। यूनिट 8200 इजरायल की इलेक्ट्रॉनिक निगरानी और खुफिया इकाई है जो साइबर युद्ध और डेटा इंटेलिजेंस में विशेषज्ञ मानी जाती है। इजरायली रक्षा प्रतिष्ठान की ओर से इन हमलों को बस स्टैंड या पार्किंग क्षेत्र को हुए नुकसान के रूप में पेश किया जा रहा है। लेकिन ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि यह जानकारी भ्रामक है और असल में हमले सीधे रणनीतिक और खुफिया ठिकानों को लक्ष्य बनाकर किए गए थे।  

Hindi me international news के लिए जुड़ें प्रभासाक्षी से 

प्रमुख खबरें

इस शख्स ने बताई मोदी के बारे में खतरनाक बात, भारत हैरान!

जब नाना पाटेकर ने रजनीकांत को दी थी राजनीति से दूर रहने की सलाह, कहा था- वे बहुत सीधे हैं, राजनीति चालबाज़ों का खेल है

GST 2.0: अधिकारियों के गिरफ्तारी अधिकार खत्म करने और आसान नियमों पर विचार

ECINET की खामियों पर Congress का वार, BJP मुख्यालय से वोटर लिस्ट कंट्रोल करने का आरोप