ट्रंप ने नाटो, कनाडा में अमेरिकी राजदूत के नाम का ऐलान किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2024

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में अमेरिकी राजदूत के लिए कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल मैथ्यू जी व्हिटेकर और कनाडा में पूर्व सांसद पीट होकेस्ट्रा को नामित किया।

ट्रंप ने कहा कि व्हिटेकर यह सुनिश्चित करेंगे कि अमेरिकी हितों को आगे बढ़ाया जाए और उनकी रक्षा की जाए। उन्होंने कहा, ‘‘मैथ्यू हमारे नाटो सहयोगियों के साथ संबंधों को मजबूत करेंगे और शांति तथा स्थिरता के लिए खतरों का दृढ़ता से सामना करेंगे। वह अमेरिका को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे दूसरे कार्यकाल में, पीट (पूर्व सांसद पीट होकेस्ट्रा) एक बार फिर अमेरिका को ऊंचाइयों तक ले जाने में मेरी मदद करेंगे। उन्होंने हमारे पहले चार वर्षों के दौरान नीदरलैंड में अमेरिका के राजदूत के रूप में उत्कृष्ट कार्य किया और मुझे विश्वास है कि वह इस नई भूमिका में हमारे देश का बेहतर प्रतिनिधित्व करना जारी रखेंगे।

प्रमुख खबरें

विदेश में पढ़ाई के आरोपों पर बोले CJP फाउंडर Abhijit Dipke- स्कॉलरशिप और एजुकेशन लोन से पूरी की US में पढ़ाई

आखिर क्यों पूरा नहीं कर पाते शिक्षा मंत्री अपना कार्यकाल

Prabhasakshi NewsRoom: Rahul Gandhi के विश्वासघात वाले बयान पर भड़की DMK ने Congress को बताया जहरीला साँप

Jharkhand Student Protest | रांची में दिखा जंतर-मंतर जैसा नजारा, छठे दिन भी डटे रहे JPSC-JSSC अभ्यर्थी, बारिश के बीच छात्र नेता की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल