Russia-Ukraine जंग रुकवाने के लिए ट्रंप ने मोदी से मांग ली मदद, अब रुक जाएगा युद्ध?

By अभिनय आकाश | Feb 14, 2025

रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर ट्रंप ने कहा कि ये खूनी संघर्ष बंद होना चाहिए। मैंने पुतिन और जेलेंस्की से बात की है। इसके साथ ही ट्रंप ने कहा है कि मोदी ज्यादा अच्छा समझौता करवा सकते हैं। रूस और यूक्रेन के बीच बीते तीन साल से एक बड़ी जंग चल रही है। ट्रंप ने इससे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात करने के बाद कहा था कि मैं और पुतिन जल्दी सऊदी अरब में मिलने वाले लेकिन जब ट्रम्प से पूछा गया कि क्या यूक्रेन भी जाएंगे तो कहा कि अभी ऐसा कोई प्लान नहीं है। अब जंग रुकवाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से मदद मांगी है। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन और रूस के बीचजारी युद्ध समाप्त कराने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रयासों का स्वागत किया तथा इस बात पर जोर दिया कि संघर्ष का समाधान युद्ध के मैदान में नहीं खोजा जा सकता तथा शांति के लिए वार्ता और कूटनीति ही एकमात्र रास्ता है। 

इसे भी पढ़ें: ट्रंप के सुलह से नहीं बनेगी बात, रूस ने परमाणु रिएक्टर पर कर दिया अटैक?

उन्होंने कहा कि भारत का मानना ​​है कि युद्ध का हल तभी निकल सकता है जब इस मुद्दे पर ऐसे मंच पर चर्चा की जाए जहां दोनों देश (रूस और यूक्रेन) मौजूद हों। ट्रंप ने बुधवार को कहा था कि उन्होंने पुतिन के साथ लंबी और सार्थक बातचीत की और वह युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत की दिशा में आगे बढ़ने पर सहमत हुए। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यहां तक ​​कहा कि वह और पुतिन अपनी-अपनी टीम द्वारा तुरंत बातचीत शुरू किए जाने पर सहमत हुए। 

प्रमुख खबरें

Greenland में US सैन्य ठिकाने बढ़ाने को मंजूरी, डेनमार्क और अमेरिका से सुरक्षा समझौता पास

UP RERA ने 8 जिलों में 17 नई Real Estate परियोजनाओं को दी हरी झंडी

Kangana Ranaut की टिप्पणी पर दायर याचिका आगरा District Court ने खारिज की

त्योहारों पर उपद्रव बर्दाश्त नहीं, CM Yogi Adityanath ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश