Trump का बड़ा दांव, मार्को रूबियो बनेंगे क्यूबा के राष्ट्रपति?

By अभिनय आकाश | Jan 12, 2026

यूनाइटेड स्टेट और लैटिन अमेरिका के बीच तनाव अब अपने चरम पर पहुंच चुके हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। ट्रंप ने खुले तौर पर ऐलान किया है कि मार्को रूबियो को क्यूबा का अगला प्रेसिडेंट होना चाहिए। वेनेजुएला के लीडर निकोलस मादुरो को पकड़ने के लिए चलाए गए अमेरिकी सैन्य ऑपरेशन के ठीक बाद अब ट्रंप की नजर क्यूबा पर है। ट्रंप ने साफ शब्दों में क्यूबा को वॉर्निंग दी है। उनका कहना है कि या तो क्यूबा अमेरिका के साथ निगोसिएट करे या फिर गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। 

इसे भी पढ़ें: India-France Deal: भारत का F-35 को ठेंगा, 114 राफेल को हरी झंडी!

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि अगर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो क्यूबा के राष्ट्रपति बनें तो 'यह सुनकर अच्छा लगता है।' उन्होंने चेतावनी दी कि क्यूबा वेनेजुएला के तेल पर निर्भर रहा है। अमेरिका से समझौता नहीं किया गया तो तेल और आर्थिक मदद पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। जवाब में क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिगेज ने आरोप खारिज किए और अमेरिका को अपराधी व बेकाबू ताकत बताते हुए कहा कि सच और न्याय क्यूबा के साथ है। 

प्रमुख खबरें

Delhi के नरेला में Mercedes कार ने वैगन-आर को मारी टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत

Iran का ऐलान: US व्यवहार सुधारे तभी खुलेगा Strait of Hormuz जलमार्ग

PM Modi से US VP JD Vance ने फोन पर की बात, रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर हुई चर्चा

Delhi CM Rekha Gupta ने INA Delhi Haat में Teej Festival मनाया, कारीगरों का हौसला बढ़ाया