ट्रंप ने ब्रिक्स को अमेरिकी डॉलर पर ‘‘हमला’’ करार दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 15, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिक्स को अमेरिकी डॉलर पर ‘‘हमला’’ करार दिया और दावा किया कि उन्होंने ब्रिक्स में शामिल होने को इच्छुक देशों को शुल्क लगाने की धमकी दी जिसके बाद ‘‘ वे पीछे हट गए।’’

ब्रिक्स देशों ने उन एकतरफा शुल्क और गैर-शुल्क उपायों के बढ़ने पर गंभीर चिंता व्यक्त की है जो व्यापार को बाधित करते हैं। अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के साथ द्विपक्षीय बैठक में मंगलवार को ट्रंप ने कहा कि डॉलर को लेकर उनका रुख बेहद कड़ा है और ‘‘जो कोई भी डॉलर में लेन-देन करना चाहता है’’ उसे उन लोगों की तुलना में ‘‘लाभ’’ होगा जो ऐसा नहीं करना चाहते।

उन्होंने दावा किया, ‘‘ ...मैंने उन सभी से कहा जो ब्रिक्स में शामिल होना चाहते हैं.. ठीक है लेकिन हम आपके देश पर शुल्क लगाएंगे। हर कोई पीछे हट गया। वे सभी ब्रिक्स से दूर हो गए। ब्रिक्स, डॉलर पर हमला है।’’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने संभावित सदस्यों से कहा कि यदि वे ‘‘ ऐसा करना चाहते हैं, तो मैं अमेरिका में आने वाले आपके सभी उत्पादों पर शुल्क लगा दूंगा।’’

ब्रिक्स देशों ने शुल्क में ‘‘अंधाधुंध वृद्धि’’ के रूप में व्यापार-प्रतिबंधात्मक कार्रवाइयों को बढ़ावा देने पर पिछले महीने चिंता व्यक्त की थी। ट्रंप प्रशासन ने इस साल कई देशों पर शुल्क लगाए हैं। भारतीय निर्यात पर 50 प्रतिशत शुल्क लगा हुआ है।

प्रमुख खबरें

पाला बदलने वाले MPs पर Uddhav Thackeray का गुस्सा, बोले- सच्चे शिवसैनिक मेरे साथ

LoC पर Pakistani घुसपैठिया दबोचा गया, सुरक्षा बलों की सतर्कता से नाकाम हो गयी साजिश

Expired Makeup Products को फेंकने की भूल न करें, ये 5 Amazing Beauty Hacks बचाएंगे आपके पैसे

Pakistan फिर बेनकाब! Shoaib Akhtar के भाई के Funeral में LeT आतंकियों का जमावड़ा, हाफिज का बेटा भी मौजूद