काबुल हमले के बाद ट्रंप ने रद्द की तालिबान के साथ गोपनीय बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि तालिबान के नेताओं और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति के साथ रविवार को ‘कैम्प डेविड’ में होने वाली गोपनीय बैठक पिछले सप्ताह काबुल में हुई बमबारी के मद्देनजर रद्द कर दी गई है। ट्रम्प ने ट्वीट किया कि वे आज रात अमेरिका आने वाले थे। दुर्भाग्य से उन्होंने काबुल में किए हमले की जिम्मेदारी ली है, जिसमें हमारे महान सैनिकों में से एक की जान चली गई थी और अन्य 11 लोग घायल हो गए थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मैंने तत्काल इस बैठक को रद्द कर दिया और शांति वार्ता रोक दी। अमेरिकी वार्ताकार और तालिबान के प्रतिनिधियों के बीच कतर में जारी शांति वार्ता के बावजूद काबुल में घातक हिंसक वारदातें जारी हैं।

प्रमुख खबरें

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह

संसदीय समिति करेगी PSU और सरकारी विभागों में OBC प्रतिनिधित्व की समीक्षा