Trump ने यूक्रेन में युद्ध खत्म करने का निश्चय किया, लेकिन रूस और यूक्रेन के रूख से हो सकती है दिक्कत

By Prabhasakshi News Desk | Jan 18, 2025

वाशिंगटन । अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन में शांति समझौता करने का संकल्प लिया है, लेकिन पदभार ग्रहण करने की उनकी तैयारी के बीच शांति की यह पहल पहले की तरह ही दूर की कौड़ी जान पड़ती है। रूस और यूक्रेन तीन साल से चल रही लड़ाई के समापन पर केंद्रित किसी भी संभावित बातचीत से पहले वार्ता की मेज पर अपनी स्थिति मजबूत बनाने के लिए युद्ध के मैदान में बढ़त बना लेने की कोशिश में जुटे हैं। पिछले साल रूसी सेना धीरे-धीरे लेकिन लगातार यूक्रेनी सुरक्षा बलों को धकेलती आगे बढ़ती रही है तथा पूर्व और दक्षिण में चार क्षेत्रों पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश कर रही है।

दोनों ही पक्षों ने वार्ता के सिलसिले में ऐसा रूख अपना लिया है जहां समझौते की गुजाइंश बहुत कम बची है। चुनाव प्रचार के दौरान महज 24 घंटे के अंदर युद्ध रूकवा देने का ऐलान करने वाले ट्रंन ने इस माह के शुरू में यह समयसीमा बदल दी और उम्मीद जतायी कि छह माह में शांति वार्ता हो सकती है। यूक्रेन में उनके नामित दूत कीथ केल्लोग का कहना है कि शांति समझौता 100दिनों में हो सकता है।

प्रमुख खबरें

आजादी की लड़ाई का श्रेय किसी एक दल या व्यक्ति को नहीं: सीएम योगी

BITS पिलानी में दाखिले का झांसा देकर 46 लाख ठगने वाला BTech छात्र लखनऊ में गिरफ्तार

जो सही लगे वही फैसला लें, Sanju Samson के इस जज्बे के मुरीद हुए Captain Suryakumar Yadav, T20 World Cup का अनसुना किस्सा

उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान से नवाजे गए पीएम मोदी, भाजपा ने बताया गर्व का क्षण