डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध नहीं होने की उम्मीद जतायी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उम्मीद जतायी कि अमेरिका ईरान के साथ युद्ध के रास्ते पर नहीं बढ़ रहा है। इस बात की आशंका जाहिर की जा रही है कि ट्रंप के दो शीर्ष सलाहकार ईरान के साथ युद्ध के पक्षधर हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिका ईरान के साथ युद्ध की दिशा में बढ़ रहा है, ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुझे ऐसी उम्मीद नहीं है। उन्होंने एक दिन पहले ही बातचीत की इच्छा जाहिर करते हुए ट्वीट किया था कि मैं आश्वस्त हूं कि ईरान जल्द ही बातचीत करना चाहेगा। 

ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन और विदेश मंत्री माइक पॉम्पिओ ईरान के खिलाफ अधिकतम दबाव की ट्रंप सरकार की मुहिम के अगुवा रहे हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि ईरान की मिसाइलें फारस की खाड़ी में स्थित युद्धपोत तथा पश्चिम एशिया के किसी भी हिस्से में आसानी से पहुंच सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: ट्रम्प ने ग्रीन कार्ड की योग्यता आधारित नई आव्रजन प्रणाली का प्रस्ताव किया पेश

अर्द्ध सरकारी समाचार एजेंसी फार्स ने मोहम्मद सालेह जोकार के हवाले से कहा कि ईरान की मिसाइलें दो हजार किलोमीटर तक जा सकती हैं और क्षेत्र में किसी भी ठिकाने पर हमला कर सकती हैं। उल्लेखनीय है कि ट्रंप ने बराक ओबामा की सरकार के दौरान ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते से अमेरिका को बाहर कर दिया था। इससे ईरान के ऊपर फिर से आर्थिक प्रतिबंध लागू हो गये थे। इसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह