डेमोक्रेटिक सांसदों ने ट्रम्प से दक्षिण एवं मध्य एशिया का पद भरने की अपील की

democratic-mps-appealed-to-fill-the-post-of-trump-from-south-and-central-asia

ऐसा पहली बार है कि विदेश मंत्रालय के ‘ब्यूरो ऑफ़ साउथ एंड सेंट्रल एशिया’ का पद इतने लंबे समय से खाली पड़ा है। ओबामा प्रशासन में भारतीय अमेरिकी निशा देसाई इस पद पर विराजमान आखिरी अधिकारी थी, जिन्होंने 20 जनवरी को यह पद छोड़ दिया था।

वॉशिंगटन। हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी  के डेमोक्रेटिक सदस्यों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से दक्षिण एवं मध्य एशिया के लिए सहायक विदेश सचिव को नामित करने का आग्रह किया। इस प्रशासन का यह महत्वपूर्ण राजनयिक पद 28 महीनों से खाली है।

ऐसा पहली बार है कि विदेश मंत्रालय के ‘ब्यूरो ऑफ़ साउथ एंड सेंट्रल एशिया’ का पद इतने लंबे समय से खाली पड़ा है। ओबामा प्रशासन में भारतीय अमेरिकी निशा देसाई इस पद पर विराजमान आखिरी अधिकारी थी, जिन्होंने 20 जनवरी को यह पद छोड़ दिया था।

इसे भी पढ़ें: शी और पुतिन से जून में मिलेंगे ट्रंप, पोम्पिओ बोले- US और रूस के बीच होंगे बेहतर संबंध

हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी‘ के डेमोक्रेटिक सांसदों ने कहा कि ट्रम्प प्रशासन की शुरुआत से ही इस पद पर किसी की स्थायी नियुक्ति नहीं की गई, जो विश्व के इस महत्वपूर्ण क्षेत्र के लिए रणनीति बनाने में विदेश मंत्रालय की क्षमता को बाधित कर रहा है।

पत्र में कहा गया कि विदेश मंत्रालय पर वरिष्ठ स्तर के अधिकारी की कमी के कारण दक्षिण एशिया से जुड़े मामले काफी प्रभावित हो रहे हैं। इस पत्र पर कांग्रेस सांसद एलियट एंजल ने भी हस्ताक्षर किए थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़