ट्रंप ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री से फोन पर की बातचीत, उनके जल्द ठीक होने की कामना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से फोन पर बातचीत की और खतरनाक कोरोना वायरस से उनके जल्द ठीक होने की कामना की। जॉनसन ने शुक्रवार को एक वीडियो ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि उनमें हल्के लक्षण दिखे जिसके बाद संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि वह कोरोना वायरस के खिलाफ ब्रिटेन की लड़ाई में नेतृत्व करना जारी रखेंगे।

ब्रिटेन में अब तक इस खतरनाक वायरस से 578 लोगों की मौत हो चुकी है। ट्रंप के विशेष सहायक जुड डीरे ने ट्वीट किया, ‘‘ आज डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से बताचीत की। राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को अपनी दोस्ती के लिए उनका शुक्रिया अदा किया और उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की।’’ दोनों ही नेताओं ने कोरोना वायरस के खिलाफ वैश्विक प्रयास और वैश्विक अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने पर चर्चा की।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup 2026: World Cup 2026 से पहले England, Brazil जैसी टीमों में मचा घमासान, चयन पर बड़ी बहस

Bihar Film Policy से कलाकारों को Rojgar, मंत्री बोले- 4 करोड़ तक की Subsidy

पाकिस्तान से PoK में हुई सबसे बड़ी गलती, सैनिकों के उड़े चिथड़े, अब भारत करेगा खेल!

TMC को बड़ा झटका, 20 सांसद NDA के साथ, Kakoli Ghosh बोलीं- ममता के साथ थी पर अब...