ट्रंप ने अमेरिका को पाकिस्तान बना दिया, देश छोड़ने निकले 32 लाख लोग

By अभिनय आकाश | Nov 06, 2025

ट्रंप अपनी सनक में कैसे अमेरिका को बर्बाद करने पर तुले हैं, उसके सबूत लगातार सामने आ रहे हैं। ट्रंप की सनक का ही नतीजा है कि अभी तक अमेरिका में शटडाउन लागू है। अमेरिका में शटडाउन लागू हुए 1 महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है। लेकिन अभी तक इसे हटाने का कोई भी ठोस हल नहीं निकला है। इस शटडाउन की वजह से अमेरिका में बड़ी तबाही मची हुई है। दरअसल अमेरिका में 1 अक्टूबर से शुरू हुआ शटडाउन अभी तक जारी है। यह अमेरिका के इतिहास का सबसे लंबा शटडाउन है। इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान 2018 में 35 दिनों तक सरकारी कामकाज ठप रहा था। लेकिन इस बार के शटडाउन ने यह भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 

इसे भी पढ़ें: FTA में किसानों के हितों से समझौता नहीं, गोयल बोले, न्यूज़ीलैंड के साथ जल्द होगी ट्रेड डील

संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने घोषणा की कि वह अमेरिकी सरकार में मौजूदा ‘शटडाउन’ के दौरान सुरक्षा बनाए रखने के लिए शुक्रवार सुबह से 40 सबसे व्यस्त मार्गों पर 10 प्रतिशत हवाई यातायात सेवाएं कम करेगा। बयान के अनुसार, एजेंसी को कर्मचारियों की कमी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि हवाई यातायात नियंत्रक बिना वेतन के काम कर रहे हैं। वहीं कुछ ने ‘शटडाउन’ के दौरान काम बंद कर दिया है जिसके परिणामस्वरूप देश भर में उड़ानों में देरी हो रही है। यह ‘शटडाउन’ (सरकारी कामकाज के लिए वित्तपोषण की कमी) एक अक्टूबर को तब शुरू हुआ जब डेमोक्रटिक पार्टी के सदस्यों ने अल्पकालिक वित्तीय सहायता के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और मांग की कि विधेयक में ‘अफोर्डेबल केयर एक्ट’ के तहत स्वास्थ्य बीमा के लिए संघीय रियायत का विस्तार शामिल किया जाए। अमेरिका में सरकारी खर्चों के लिए पैसा खत्म होने के बाद संसद की ओर से एक वित्तीय पैकेज को मंजूरी दिलानी होती है। संसद की मंजूरी नहीं मिलने के बाद ‘शटडाउन’ लागू किया जाता है।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा