Gaza की तस्वीरें देख ट्रंप का पसीजा दिल, नेतन्याहू के दावे को भी कर दिया खारिज

By अभिनय आकाश | Jul 29, 2025

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गाजा में मानवीय संकट और यूक्रेन युद्ध को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिए। ब्रिटेन के पीएम कीर स्टारमर के साथ स्कॉटलैंड के टर्नबेरी स्थित अपने गोल्फ क्लब में हुई बैठक के दौरान ट्रम्प ने कहा कि वे इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के इस दावे से सहमत नहीं हैं कि 'गाजा में भुखमरी नहीं है।' ट्रम्प ने कहा कि मैंने टीवी पर गाजा के बच्चों की तस्वीरें देखीं, वे बहुत भूखे नजर आ रहे हैं। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि उन्हें खाना मिले। उन्होंने दोहराया कि अमेरिका गाजा में मानवीय सहायता भेजने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इजरायल को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि खाना लोगों तक पहुंचे। 

इसे भी पढ़ें: आपके पास 10 से 12 दिन हैं, रूस को शांति समझौते के लिए ट्रंप ने दी नई डेडलाइन, बता दिया आगे क्या होने वाला है

इजराइल ने नवीनतम हमलों पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की, जो सुबह 10 बजे से रात 8 बजे के बीच घोषित संघर्ष विराम समय सीमा के बाहर हुए। सहायता एजेंसियों ने नये उपायों का स्वागत किया है, लेकिन उनका कहना है कि ये नाकाफी हैं। दुर्बल बच्चों की तस्वीरों ने दुनिया भर में आक्रोश उत्पन्न कर दिया है। गाजा की अधिकांश आबादी अब सहायता पर निर्भर है और खाद्य सामग्री तक पहुंच लगातार खतरनाक होती जा रही है। जॉर्डन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के विमानों ने गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाई। जॉर्डन की सेना ने बताया कि जॉर्डन और यूएई वायुसेना के दो विमानों ने सोमवार को गाजा में 17 टन मानवीय सहायता पहुंचाई। 

प्रमुख खबरें

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay

Badrinath में संगीत कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति, रोक लगाने की मांग