ट्रंप व्हाइट हाउस में पहली बार सीरियाई राष्ट्रपति की मेजबानी कर रहे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 10, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल-शरा का व्हाइट हाउस में स्वागत करने जा रहे हैं जिससे कभी अलग-थलग पड़ा यह देश अब इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ अमेरिका के नेतृत्व वाले वैश्विक गठबंधन में शामिल हो गया है।

विद्रोही बलों का नेतृत्व करने वाले अल-शरा ने पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद को दिसंबर में अपदस्थ किया था और जनवरी में अंतरिम राष्ट्रपति बने। ट्रंप और अल-शरा की पहली मुलाकात मई में सऊदी अरब में हुई थी।

उस समय ट्रंप ने उन्हें ‘‘युवा, मजबूत और जुझारू व्यक्ति’’ कहा था। यह अमेरिका और सीरिया के बीच 2000 के बाद पहला आधिकारिक संपर्क था। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलाइन लेविट ने कहा कि सोमवार की यह यात्रा ‘‘शांति के प्रयासों के तहत राष्ट्रपति की वैश्विक कूटनीति का हिस्सा’’ है। ट्रंप ने हाल में कहा था कि अल-शरा ‘‘अब तक अच्छा काम कर रहे हैं’’ और सीरिया में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

प्रमुख खबरें

Sreesanth का Harbhajan को Ring Fight का ओपन चैलेंज, बोले- क्या तुममें हिम्मत है?

Summer Health Tips: Summer Superfood है सब्जा, Acidity और Body Heat का रामबाण इलाज, जानें Health Benefits

Iran US Deal: डील हुई लेकिन सवाल बड़े, Hormuz Strait पर 60 दिन बाद क्या होगा? हो गया खुलासा!

पूर्व PM के बेटे Naresh Gujral से 7.8 करोड़ ठगे, कैसे हुआ ये शातिर Cyber Hacking Fraud?