ट्रम्प ने सभी देशों पर जैसे को तैसा टैरिफ लगाया, पूूर्व राजदूत ने पूरा गणित समझाया

By अभिनय आकाश | Feb 14, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा लगाए गए पारस्परिक टैरिफ पर अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत और भाजपा नेता तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प का मानना ​​​​है कि टैरिफ एक तरीका है जिसके द्वारा आर्थिक संतुलन बनाया जा सकता है। भारत असंतुलन वाले सबसे बड़े देशों में से एक नहीं है। अन्य देश हैं, और उनमें से कई संयुक्त राज्य अमेरिका के सहयोगी हैं, इसलिए ऐसा नहीं है कि यह भारत की ओर निर्देशित था। 

इसे भी पढ़ें: क्या है मिशन 500? ट्रंप और मोदी ने मिलकर जिसका किया ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पीएम मोदी से मुलाकात के 2 घंटे पहले भारत समेत सभी देशों पर जैसे को तैसा टैरिफ (रेसिप्रोकल टैरिफ) लगाने का ऐलान किया है। रेसिप्रोकल टैरिफ यानी जो देश अमेरिकी सामान पर जितना टैरिफ लगाएगा, अमेरिका भी उस देश के सामान पर उतना ही टैरिफ लगाएगा। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने इससे जुड़े नए टैरिफ पॉलिसी पर गुरुवार रात दस्तखत किए। ट्रम्प ने प्रेस ब्रीफिंग में भारत पर बहुत ज्यादा टैरिफ लगाने का आरोप लगाया। 

प्रमुख खबरें

MP के पेट्रोल पंपों पर 2000 रुपये से अधिक का UPI भुगतान रोकने की तैयारी, CAIT ने जताई चिंता

Vladimir Putin के आदेश से Nestle Russia और Auchan का प्रबंधन रूसी कंपनी को मिला

Tirupati Laddu Prasadam: मिलावटी घी मामले में ED ने सुकृति फूड्स के मालिक कैलाश चंद मंगला को पकड़ा

7.8 करोड़ से ज्यादा ITR दाखिल, Income Tax Refund बढ़कर 2.20 लाख करोड़ के पार पहुंचा