हाउडी मोदी कार्यक्रम में ट्रंप का शामिल होना सामान्य घटना नहीं, मोदी दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में एक: नड्डा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2019

हजारीबाग। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यहां शुक्रवार को कहा कि हाल ही में ह्यूस्टन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शामिल होने से यह स्पष्ट हो गया है कि वह (मोदी) दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में एक हैं।नड्डा ने दावा किया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी की जबर्दस्त नेतृत्व क्षमता का लोहा अब पूरी दुनिया मानती है और पिछले पांच वर्षों में वह दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओें में शुमार हो गये हैं।’’नड्डा ने यहां एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री की सभा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न सिर्फ शिरकत की, बल्कि वहां उपस्थित भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया।उन्होंने कहा, ‘‘जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ह्यूस्टन की सभा में दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आये, तब पूरी दुनिया में यह संदेश गया कि अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश के राष्ट्रपति भी मोदी के विकासपरक कार्यक्रमों का अनुसरण करते हैं।’’

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow