ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकी पूंजीपति श्रीराम कृष्णन को कृत्रिम मेधा पर वरिष्ठ नीति सलाहकार नामित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 23, 2024

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकी पूंजीपति श्रीराम कृष्णन को कृत्रिम मेधा (आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस-एआई) पर वरिष्ठ नीति सलाहकार नामित किया है।

ट्रंप ने रविवार को एआई से जुड़ी कई नियुक्तियों की घोषणा की। कृष्णन इससे पहले ‘माइक्रोसॉफ्ट’, ‘ट्विटर’, ‘याहू’, ‘फेसबुक’ और ‘स्नैप’ में ‘प्रोडक्ट टीमों’ का नेतृत्व कर चुके हैं और वह डेविड ओ. साक्स के साथ काम करेंगे। ट्रंप ने डेविड को ‘व्हाइट हाउस एआई एंड क्रिप्टो ज़ार’ नामित किया है।

ट्रंप ने कहा, ‘‘डेविड के साथ श्रीराम एआई के क्षेत्र में अमेरिका का वर्चस्व सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। साथ ही वह विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी पर राष्ट्रपति की सलाहकार परिषद के साथ काम करते हुए एआई नीति को आकार देने तथा समन्वय करने में मदद करेंगे।’’

वहीं कृष्णन ने उन्हें इस पद के लिए नामित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने देश की सेवा करने और डेविड के साथ मिलकर एआई के क्षेत्र में अमेरिका का वर्चस्व कायम रखने का जो मौका मिला है उसके लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं।’’ भारतीय अमेरिकी समुदाय ने कृष्णन को नामित किए जाने का स्वागत किया है।

प्रमुख खबरें

IGI Airport पर बैंकॉक से पहुंचे दो यात्रियों से 3.37 करोड़ का गांजा बरामद

Israel Election Results 2026 | इज़राइल में फंसा सत्ता का पेंच! नेतन्याहू का गुट सबसे बड़ा, लेकिन बहुमत से दूर.. 10 नवंबर को नेसेट का शपथ ग्रहण

Bhadohi में आधी रात महिला के घर में घुसा Lucky Gautam, परिजनों को धमकाने पर गिरफ्तार

Israel Election Results | इजरायल में राजनीतिक भूचाल! Benjamin Netanyahu का बहुमत खत्म, अरब पार्टियों पर लगाया चुनावी धांधली का आरोप