मोदी का नाम लेकर ट्रंप की इंटेलिजेंस डायरेक्टर ने ऐसा क्या बोला? सवालों के बौछार पर तुलसी का अंदाज देख हैरान रह गया पूरा सीनेट

By अभिनय आकाश | Jan 31, 2025

ट्रंप सरकार में काश पटेल और तुलसी गैबार्ड को अहम जिम्मेदारी दी गई है। ट्रंप ने काश पटेल को एफबीआई चीफ के पद के लिए नॉमिनेट किया है। वहीं तुलसी गबार्ड को यूएस नेशनल इंटेलिजेंस का निदेशक नामित किया है। दोनों सीनेट के सामने पेश होना पड़ा। तुलसी गैबार्ड और काश पटेल ट्रंप की सरकार में दो हिंदू धर्म के ऑफीसर से इतने मुश्किल सवाल पूछे गए कि खुलकर तुलसी गैबार्ड और काश पटेल ने बताया कि अमेरिका में उन्हें क्या क्या झेलना पड़ा। तुलसी गैबार्ड ने तो यहां तक कह दिया कि मुझको बोला जाता है कि व्लादिमीर पुतिन की और मोदी की कठपुतली हूं। ट्रंप के लिए काम करती थी मैं पहले। लेकिन मैं यहां पर बताना चाहती हूं कि मैं किसी की कठपुतली नहीं हूं। वो लोग जो ऐसा कहते या सोचते हैं उन्हें बस इस बात का गुस्सा है कि मैं डैमोक्रेट पार्टी की कठपुतली नहीं हूं। ट्रंप, मोदी, पुतिन पपेट वाली गैबार्ड की लाइन दुनियाभर में वायरल हो चुकी है। 

इसे भी पढ़ें: Jaishankar ने ट्रंप को क्यों बताया आउट ऑफ सिलेबस? भारत के दोस्त हैं या दुश्मन आसान भाषा में समझा दिया

असद के साथ गबार्ड की 2017 यात्रा पर एक स्पॉटलाइट 

गबार्ड को 2017 में तत्कालीन राष्ट्रपति बशर अल-असद से मिलने के लिए सीरिया की यात्रा के लिए भी जांच का सामना करना पड़ा था। यह यात्रा तब हुई जब अमेरिकी सरकार ने असद से अपने नागरिकों के खिलाफ रासायनिक हथियारों सहित सरकार के हमलों के कारण पद छोड़ने की मांग की। उनकी यात्रा की उस समय सदन के दोनों ओर के सांसदों ने आलोचना की। सुनवाई में गबार्ड ने सांसदों से कहा कि उन्होंने असद से उनके अपने शासन के कार्यों के बारे में कठिन सवाल पूछे। उन्होंने अपनी प्रारंभिक टिप्पणी में कहा कि मुझे असद या गद्दाफी या किसी तानाशाह से कोई खास लगाव नहीं है। गबार्ड ने कहा कि उन्होंने दिसंबर में जब सशस्त्र विद्रोहियों ने सीरियाई शहर दमिश्क पर कब्जा कर लिया था तो असद शासन के पतन के लिए कोई आंसू नहीं बहाए थे। लेकिन आज हमारे पास एक इस्लामी चरमपंथी है जो अब सीरिया का प्रभारी है।

प्रमुख खबरें

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया